World news

परमाणु हथियारों के मामले में अमेरिका से आगे है रूस, जाने पुतिन की ताकत

Image credits: Getty

व्लादिमीर पुतिन ने दी चेतावनी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को चेतावनी दी है कि अगर नाटो ने यूक्रेन में अपने सैनिक भेजे तो परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है।

Image credits: Twitter

परमाणु हथियारों के मामले में पहले नंबर पर है रूस

रूस परमाणु हथियारों के मामले में पहले स्थान पर है। अमेरिका दूसरे नंबर पर है। रूस के पास हवा, जमीन और पानी, तीनों जगह से परमाणु हमला करने की ताकत है।

Image credits: Twitter

रूस के पास हैं 5,977 परमाणु हथियार

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार रूस के पास 5,977 परमाणु हथियार हैं। इनमें से करीब 1,500 को रिटायर किया गया है। इन्हें विखंडित किया जाना है।

Image credits: Twitter

रूस के पास हैं 1185 परमाणु मिसाइलें

रूस के पास दुनिया के सबसे घातक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल हैं। पूरा अमेरिका इनके रेंज में है। रूस के पास ऐसे 1185 मिसाइल हैं, जिनसे न्यूक्लियर अटैक किया जा सकता है।

Image credits: Twitter

पनडुब्बी से परमाणु हमला कर सकता है रूस

रूस के पास पनडुब्बी से दागे जाने वाले करीब 800 बैलिस्टिक मिसाइल हैं। इनसे परमाणु हमला किया जा सकता है।

Image credits: Twitter

हवा से परमाणु बम गिराने की है क्षमता

रूस के पास हवा से परमाणु बम गिराने की क्षमता है। ऐसे बमों की संख्या 580 है। इन्हें बम वर्षक विमान या फिर लड़ाकू विमान से गिराया जा सकता है।

Image credits: Twitter

रूस के पास हैं छोटे परमाणु हथियार

रूस के पास छोटे आकार और कम विनाश करने वाले परमाणु हथियार भी हैं। इसका इस्तेमाल छोटे रेंज और युद्ध के मैदान में किया जा सकता है।

Image credits: Twitter

रूस ने किया है 1500 परमाणु हथियारों को तैनात

एक्सपर्ट्स के अनुसार रूस ने अपने करीब 1500 परमाणु हथियारों को तैनात कर रखा है। इन्हें किसी भी वक्त लॉन्च किया जा सकता है।

Image credits: Twitter

अमेरिका के पास हैं 5428 परमाणु हथियार

नाटो के सदस्य देशों अमेरिका के पास 5428, फ्रांस के पास 290 और यूके के पास 225 परमाणु हथियार हैं।

Image credits: Twitter

चीन के पास है 350 परमाणु हथियार

चीन के पास 350, पाकिस्तान के पास 165, भारत के पास 160, इजरायल के पास 90 और उत्तर कोरिया के पास करीब 20 परमाणु हथियार हैं।

Image credits: Twitter