लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA को जीत मिली। गठबंधन ने 292 सीटें हासिल की। भाजपा को 240 सीटों पर जीत मिली। 2019 में उसे 303 सीटें मिलीं थीं।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को डोनाल्ड ट्रंप ने जीत लिया। वह अमेरिकी इतिहास में फिर से चुनाव जीतने वाले दूसरे व्यक्ति हैं।
यूके में हुए चुनाव में सरकार बदल गई। लेबर पार्टी ने जीत हासिल की, जिससे कंजर्वेटिव पार्टी का 14 साल का शासन खत्म हो गया। कीर स्टारमर पीएम बने।
पाकिस्तान में इस साल फरवरी में चुनाव हुए। चर्चा थी कि नवाज शरीफ वापसी करेंगे। पीएमएन-एल को उम्मीद से कम सीटें मिलने के बाद उनके भाई शहबाज शरीफ पीएम बने।
राजनीतिक और आर्थिक संकटों से जूझने के बाद श्रीलंका में सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव हुए। अनुरा कुमारा दिसानायके राष्ट्रपति बने।
मार्च में रूस में राष्ट्रपति चुनाव हुए। व्लादिमीर पुतिन ने पांचवां कार्यकाल पूरा किया था। उन्हें 2030 तक के लिए राष्ट्रपति चुना गया है।