Boney Kapoor Photos -

13 Stories

Kareena Kapoor के दादा का खानदान ही नहीं इस फैमिली ने भी दिए बॉलीवुड को स्टार्स, अब ये बेटी कर रही डेब्यू

Mar 03 2022, 03:53 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन कोई न कोई डेब्यू करता ही रहता है। वहीं, फिल्म मेकर्स भी कुछ लोगों को स्टार बनने का मौका देते रहते हैं। एक बार फिर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करन जौहर (Karan Johar) नए चेहरों को अपनी फिल्म में मौका दे रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को अपनी न्यू फिल्म बेधड़क (Bedhadak) की घोषणा की। इस अनाउंसमेंट के साथ उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपकमिंग फिल्म में किन स्टार्स को चांस दिया है। शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में शनाया कपूर (Shanaya Kapoor), (Laksh Lalwani) और गुरफतेह सिंह पीरजादा (Gurfateh Singh Pirzada) नजर आने वाले है। यूं तो इंडस्ट्री में करीना कपूर (Kareena Kapoor) के दादा राज कपूर (Raj Kapoor) के खानदान को सबसे बड़ा खानदान माना जाता है, जिनसे बॉलीवुड को ढेर सारे स्टार्स दिए। लेकिन आपको बता दें कि एक खानदान और जहां से कई स्टार्स इंडस्ट्री में नजर आए। और ये है अनिल कपूर (Anil Kapoor) खानदान। नीचे पढ़ें अनिल कपूर के खानदान के बारे में...

कम उम्र में भी जवान दिखना चाहती थी Sridevi, करवा डाली थी इतनी सर्जरी, एक वजह से बिगड़ गया था चेहरा

Feb 24 2022, 09:36 AM IST
मुंबई. बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi) की आज चौथी डेथ एनिवर्सरी है। आपको बता दें कि 54 की उम्र में श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी, 2018 को दुबई की एक होटल के बाथटब में डूबने से हुई थी। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली श्रीदेवी की ब्यूटी की बात करें तो वे बढ़ती उम्र के साथ भी बेहद खूबसूरत नजर आती थीं। कहा जाता है कि वे बढ़ती उम्र में भी वे खुद को जवान और खूबसूरत रखने की कोशिस करती थी। और इसके लिए वे कई नुस्खे अपनाती थी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उन्होंने इतनी ज्यादा सर्जरी करवाई थी, जिसकी वजह से इन्फेक्शन हो गया और उनकी मौत हो गई। नीचे पढ़ें श्रीदेवी की जिंदगी और उनकी खूबरसूरती से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

Boney Kapoor Birthday: जब Sridevi के कारण आपस में भिड़ गए थे दो भाई, Anil Kapoor ने उठाया था ये कदम

Nov 11 2021, 10:48 AM IST
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले फिल्म प्रोडयूसर बोनी कपूर (Boney kapoor) 66 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 11 नवंबर 1955 को मेरठ में हुआ था। बता दें कि जब वे अपने परिवार के साथ मुंबई आए तो उनके पास रहने के लिए जगह तक नहीं थी। कहा जाता है कि वे अपने पेरेंट्स और भाई-बहन के साथ राज कपूर (Raj Kapoor) के गैराज में रहा करते थे। उन्होंने 1980 में फिल्म हम पांच बनाई लेकिन उन्हें पहचान सुपरहिट फिल्म मि. इंडिया (Mr. India) से मिली। बोनी के जन्मदिन के मौके पर आपको मि. इंडिया से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं, जो काफी चौंकाने वाला है। नीचे पढ़े आखिर बड़े भाई बोनी कपूर के साथ खराब हो गए थे अनिल कपूर के रिश्ते...

Boney Kapoor Birthday: इस एक्टर की मां की जिंदगी Sridevi की वजह से हुई बर्बाद, चली गई थी सदमे में

Nov 11 2021, 10:00 AM IST
मुंबई. फिल्म डायरेक्टर और प्रोडयूसर बोनी कपूर (Boney kapoor) 66 साल के हो गए हैं। 11 नवंबर 1955 को मेरठ में जन्में बोनी कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। वे अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने श्रीदेवी (Sridevi) से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की मां मोना शौरी को छोड़ दिया था। पति से मिली बेवफाई मोना बर्दाश्त नहीं कर पाई थी। उन्होंने अकेले ही बच्चों की परवरिश की और आखिरकार कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई। नीचे पढ़े श्रीदेवी की अदाओं पर आखिर क्यों मर-मिटे थे बोनी कपूर और अपने ही हाथों बर्बाद किया था अपना घर...

Anil Kapoor Diwali Bash: गजरा और गुलाबी साड़ी में Malaika Arora ने ढाया कहर, Arjun Kapoor संग आई नजर

Nov 05 2021, 10:06 AM IST
मुंबई. दुनियाभर में दिवाली (Diwali 2021) धूमधाम से मनाई गई। आमजन से लेकर सेलेब्स तक ने इस दिन को खासतौर पर सेलिब्रेट किया। कई सेलेब्स ने अपने घर पर दिवाली पार्टी भी दी। रोशनी के इस त्योहार के मौके पर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपने घर पर एक ग्रैंड पार्टी ऑर्गेनाइज की। इस पार्टी में उनके परिवारवाले तो शामिल हुए ही साथ ही कुछ फ्रेंड भी स्पॉट हुए। पार्टी में अनिल कपूर के भतीजे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ पार्टी में पहुंचे। मलाइका ने अपने लुक ऐसे कहर ढाया कि बाकी सब उनके आगे फीके नजर आए। नीचे देखे अनिल कपूर की पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स की फोटोज...