Diesel Price Photos -

150 Stories

श्रीलंका में काम-धंधा चौपट! पेट्रोल 420 और डीजल मिल रहा 400 रुपए लीटर, देखिए बदहाली की 10 बोलती तस्वीरें

नई दिल्ली।श्रीलंका की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही। आर्थिक संकट से जूझ रहे इस देश में पेट्रोल की कीमत अब 420 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत बढ़कर 400 रुपए प्रति लीटर हो गई है। श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि अगले दो महीने घोर संकट है। विदेशी मुद्रा भंडार की कमी की वजह से अभी और परेशानियां आएंगी। वहीं, श्रीलंका के हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि लोगों के काम-धंधे ईंधन की कमी की वजह से ठप पड़ गए हैं। आइए देखते हैं पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस को लेकर वहां इन दिनों क्या चल रहा है।

Petrol Diesel Price : पेट्रोल- डीजल पर फिर बढ़ाई जाएगी Excise duty ! तो क्या मजबूरी में लिया गया है ये फैसला

Nov 05 2021, 01:11 PM IST
बिजनेस डेस्क। पेट्रोल- डीजल (petrol-diesel) पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी घटाकर केंद्र सरकार नेआम आदमी को राहत दी है। लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये राहत फौरी तौर पर दी गई है। दरअसल अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होने हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर चुनाव परिणामों पर पड़ सकता है । विपक्ष का कहना है किसरकार ने मजबूर होकर ये फैसला लिया है। वहीं चुनाव के बाद सरकार वापस पेट्रोल- डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी(excise duty) बढ़ा सकती है। देखें क्या है सच्चाई , क्या वाकई में बढ़ेंगे ईंधन के दाम...

Diwali 2021 : महंगाई का फूटा बम, LPG कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 264 रुपए महंगा, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

Nov 01 2021, 11:11 AM IST
बिजनेस डेस्क। नवंबर महीने की शुरुआत में ही पेट्रोलियम कंपनियों ने तगड़ा झटका दिया है। धनतेरस से ठीक एक दिन पहले 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 264 रुपए रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में व्यावसायिक उपयोग में आने वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 2000.50 रुपए का हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं बीते महीने एक माह में 24 बार पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ने के बाद नवंबर महीने की शुरुआत में ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। देखें पेट्रोल के दामों में कितनी बढ़ोतरी हुई है....