Lata Mangeshkar Photos -

115 Stories

Year Ender 2022 : लता मंगेशकर, सिद्धू मूसेवाला समेत 8 सेलेब्रिटी ने कहा दुनिया को अलविदा, देखें मौत की वजह

Dec 15 2022, 12:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Year Ender 2022 : साल 2022 में लोगों को कोरोना से राहत मिली है, इस दौरान बॉलीवुड की रौनक दोबारा लौट आई है। हालांकि इस साल लता मंगेशकर, केके, राजू श्रीवास्तव, बप्पी लाहिड़ी समेत 8 दिग्गजों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया । मौत जीवन का एकमात्र सत्य है, लेकिन एक ही साल में संगीत के 5 दिग्गजों के देवलोक गमन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। इन दिग्गजों को उनकी अद्भुत कला और फिल्मों में उनके कंट्रीव्यूशन के लिए पहचाना जाएगा। देखें इस साल दुनिया को अलविदा कहने वाले 8 सेलेब्रिटी की मौत किस वजह से हुई...

Lata Mangeshkar Birth Annniversary: क्यों नहीं की थी लता जी ने शादी?12 किस्सों में जानिए ऐसे ही सवालों के जवाब

Sep 28 2022, 11:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आज (28 सितम्बर) को 93वीं जयंती है। भारत रत्न से अलंकृत लता मंगेशकर इसी साल 6 फ़रवरी को दुनिया को अलविदा कह गईं। लेकिन उनके सुरीले नगमे और जिंदगी के किस्से हमेशा उनके फैन्स को प्रेरणा देते रहेंगे। दीदी के नाम से दुनियाभर में लोकप्रिय लता जी के जन्मदिन पर हम आपके लिए उनकी जिंदगी के 12 किस्से लेकर आए हैं। जानिए कैसे 5 साल की उम्र उनका टैलेंट सामना आया? क्यों छोड़ा था स्कूल? क्यों फिल्म से डिलीट हुआ था पहला गाना? क्यों नहीं की थी शादी और कैसे किसी ने की थी उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश...

Urfi Javed ने गूगल पर सर्चिंग में बनाया नया रिकॉर्ड, कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को छोड़ा पीछे, देखें वायरल पिक्स

Jun 29 2022, 08:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क । उर्फी जावेद ( Urfi Javed) ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। बिग बॉस की प्रतिभागी ने में 'Most Searched Asians of Google 2022' में ऊंची छलांग लगाते हुए 57 वां स्थान हासिल कर लिया है। उर्फी अपनी ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। टीवी की दुनिया से बाहर निकलकर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये मुकाम बनाया है। एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिस्ट है, उनके आउटफिट इतने डिफरेंट होते हैं कि फैंस उनकी पोस्ट से नज़रे नहीं हटा पाते हैं। उर्फी ने गूगल पर मोस्ट सर्च लिस्ट में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया है....

10 PHOTOS: Lata Mangeshkar की अस्थियां इकट्ठी करने शिवाजी पार्क पहुंची फैमिली, दीदी को याद कर भावुक हुए परिजन

Feb 07 2022, 02:08 PM IST
मुंबई। भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं हैं। 6 फरवरी को 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। लता जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में किया गया। सोमवार सुबह लता मंगेशकर की फैमिली अस्थियां इकट्ठी करने शिवाजी पार्क पहुंचीं। इस दौरान उनकी अस्थियों को एक कलश में रखा गया। अस्थियां इकट्ठी करने के दौरान लताजी के परिजन दीदी को याद कर बेहद इमोशनल हो गए। बता दें कि लताजी के अंतिम संस्कार में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के अलावा फिल्म और राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियां मौजूद थीं।

ट्विटर पर जिन 9 स्पेशल लोगों को फॉलो करती थीं लता मंगेशकर, जानें उन्होंने स्वर कोकिला को कैसे किया याद

Feb 07 2022, 12:41 PM IST
मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके जाने से संगीत की दुनिया में एक युग का अंत हो गया है। 92 साल की लता मंगेशकर ने तबीयत ठीक न रहने की वजह से पिछले कुछ सालों से गानों का रियाज बंद कर दिया था। हालांकि, वो सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम और ट्विटर) पर काफी एक्टिव रहती थीं। बता दें कि लताजी ट्विटर पर सिर्फ 9 लोगों को, जबकि इंस्टाग्राम पर 6 लोगों को फॉलो करती थीं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं, उन लोगों के बारे में जिन्हें लताजी फॉलो करती थीं। आखिर उन लोगों ने किस तरह लताजी को अंतिम विदाई दी।

सिंगर ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस भी थी Lata Mangeshkar, इतनी फिल्मों में दिखाया था अपनी एक्टिंग का जौहर

Feb 07 2022, 12:35 PM IST
मुंबई. जानीमानी सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) दुनिया को अलविदा कह चुकी है। उन्होंने रविवार को मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में पूरा राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ पीएम मोदी भी खासतौर पर मौजूद थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में लता जी का वो नाम जिसे कोई टक्कर नहीं दे पाया। उन्होंने 30 हजार के ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी। उनकी आवाज के आज भी लोग दीवाने है। उन्होंने गुजरे जमाने की हीरोइन के साथ न्यू मकर्स को अपनी आवाज थी। वैसे, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि लता जी सिर्फ सिंगर ही नहीं बल्कि उन्होंने करीब 10 फिल्मों में अभिनय भी किया था। हालांकि, जल्द ही उन्होंने एक्टिंग छोड़ सिर्फ सिंगिंग का रास्ता चुना। नीचे पढ़ें तला मंगेशकर से जुड़ी ऐसी बातें जिन्हें कम ही लोग जानते हैं...

तो इसलिए Lata Mangeshkar एक दिन में खा जाती थी 12 मिर्च, खुद बताई थी इसके पीछे की ये अजीबोगरीब वजह

Feb 07 2022, 11:24 AM IST
मुंबई. लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से हर तरफ शोक की लहर है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई सेलेब्स शोक जताने उनके घर भी पहुंचे थे। रविवार को उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में हजारों फैन्स और सेलेब्स की मौजूदगी में किया गया। वैसे, लता जी ने अपने करियर में हिंदी के साथ अन्य भाषाओं में गाए गाए। उनके गाने आज भी लोगों के कानों में रस घोलते है। उनकी आवाज का हर कोई दीवाना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे एक दिन करीब 12 मिर्च खा जाती थी। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि वे अपना गला साफ करने के लिए मिर्च खाती है ताकी आवाज बेहतर हो सके। नीचे पढ़ें लता मंगेशकर की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

Lata Mangeshkar के निधन और अंतिम संस्कार की वो 20 PHOTOS, जिन्हें हमेशा रखा जाएगा याद

Feb 07 2022, 10:35 AM IST
मुंबई. लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से हर तरफ शोक की लहर है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई सेलेब्स शोक जताने उनके घर भी पहुंचे थे। रविवार को उनकी अंतिम यात्रा उनके घर से शिवाजी पार्क तक निकाली गई। उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजे ट्रक में रखकर ले जाया गया था। उनकी दोनों छोटी बहने आशा और ऊषा मंगेशकर इस दौरान उनके पार्थिव शरीर के साथ ही थी। शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार पूरा राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। उनकी अंत्येष्टी में खासतौर पर पीएम मोदी भी शामिल हुए। इनके आलाव कई बॉलीवुड सेलेब्स भी लजाके अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे। नीचे देखें उनके निधन और अंतिम संस्कार की कुछ अनसीन फोटोज...