• All
  • 1 NEWS
  • 1 PHOTO
2 Stories
Asianet Image

Ramesh Deo के अंतिम दर्शन करने पहुंचे Raj Thackeray, नहीं थम रहे घरवालों के आंसू, इन्होंने दी श्रद्धांजलि

Feb 03 2022, 01:28 PM IST

मुंबई. मराठी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर रमेश देव (Ramesh Deo) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे और एक्टर अजिंक्या देव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि रमेश देव का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। पिछले महीने रमेश देव को जी अवॉर्ड्स में देखा गया था, जहां उन्होंने कहा था कि वो 100 साल जिएंगे। लाइफ को लेकर वो काफी पॉजिटिव रहते थे। रमेश देव ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रमेश देव की पत्नी सीमा देव भी एक्ट्रेस रही हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया। अंतिम यात्रा से पहले उनकी बॉडी को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। देव को अंतिम विदाई देने राज ठाकरे (Raj Thackeray) भी पहुंचे थे। नीचे देखें रमेश देव के दर्शन करने कौन-कौन सेलेब्स पहुंचे...

Top Stories