USA और रूस के बीच चौंकाने वाली डील:बॉस्केटबॉल प्लेयर के बदले बाइडेन को छोड़ना पड़ा 'मौत का सौदागर'
Dec 09 2022, 03:09 PM ISTकहने को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद से अमेरिका को रूस फूटी आंख नहीं सुहाता, लेकिन इस डील ने सबको हैरान कर दिया है। इसे मजबूरी कहें या कुछ और लेकिन रूस और अमेरिका ने अपनी जेलों में कैद एक-दूसरे के दो नागरिकों को कैद से आजाद किया है। अमेरिका ने हथियारों के डीलर विक्टर बाउट को रूस के हवाले कर दिया है।