Salman Khan Photos -

710 Stories
Asianet Image

छुट्टियां मनाने निकली Salman Khan की फैमिली, नैनी की गोद में मम्मी अर्पिता को ढूंढती नजर आई बेटी आयत

Dec 28 2021, 04:08 PM IST
मुंबई. नए साल के स्वागत की तैयारी में हर कोई जुटा है। कोई विदेश तो कोई देश में रहकर नए साल का जश्न मनाने का इंजतार कर रहा है। ऐसे में आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक न्यू ईयर मनाने के लिए विदेश रवाना हो रहे हैं। थोड़ी देर पहले ही सलमान खान (Salman Khan) की फैमिली मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई। फैमिली के मेंबर्स नए साल का जश्न मनाने रवाना हुए। हालांकि, ये बात क्लियर नहीं हो पाई है कि सभी लोग कहां जा रहे हैं। एयरपोर्ट से सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि सोहेल खान (Sohail Khan) मां सलमा खान (Salma Khan) को संभालते नजर आ रहे हैं तो अर्पिता खान (Arpita Khan) बेटे आहिल शर्मा का हाथ थामे चल रही है। दूसरी और आयुष शर्मा (Aayush Sharma) फोटोग्राफर्स को पोज देते भी नजर आए। सभी ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए मास्क पहन रखा था। नीचे देखें सलमान खान की फैमिली की फोटोज...
Asianet Image

जिसको एक झलक देखने के लिए Salman Khan उठते थे इतनी सुबह, उसी हीरोइन की वजह से हैं अभी तक कुंवारे

Dec 27 2021, 03:30 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री के के सबसे दबंग एक्टर यानी सलमान खान (Salman Khan) 56 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में हुआ था। सलमान ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। वे अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ और अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रहे। आज भी उनके अफेयर्स के किसी न किसी कारण से हो ही जाते है। उनका नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ा बावजूद इसके वे आज भी कुंवारे ही है। फैन्स आज भी सलमान के सिर सेहरा बंधा देखना चाहते है। क्या आप जानते हैं सलमान अभी तक कुंवारे क्यों है। खबरों की मानें तो वे संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani), ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) या फिर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की वजह से कुंवारे नहीं है बल्कि वो वेटरन एक्ट्रेस रेखा (Rekha) की वजह से अभी तक शादी नहीं कर पाए हैं। नीचे पढ़े आखिर क्यों रेखा की वजह से सलमान खान नहीं कर पाए शादी...
Asianet Image

Salman Khan ही नहीं, इन 8 एक्टर्स को भी छूकर निकली है मौत, गंभीर हादसों में बाल बाल बचे ये Celebs

Dec 27 2021, 12:06 PM IST
मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) को उनके जन्मदिन से ठीक एक रात पहले सांप ने डस लिया। सलमान अपना मनाने बर्थडे सेलिब्रेट करने पनवेल स्थित फॉर्महाउस पहुंचे थे और यहीं सांप ने उनके हाथ में तीन बार काटा। सांप काटने के बाद सलमान को रात 3 बजे ही एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 6 घंटे तक चले इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अब सलमान की तबीयत पहले से काफी ठीक है। वैसे, सलमान ऐसे अकेले एक्टर नहीं हैं, जिन्हें मौत इतने करीब से छूकर गई है। इससे पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, हेमा मालिनी और प्रिटी जिंटा समेत कई सेलेब्स गंभीर हादसों में बाल-बाल बचे हैं। जानते हैं उनके बारे में।
Asianet Image

75 रुपए में काम शुरू करने वाले Salman Khan है करोड़ों के मालिक, दिलेरी दिखाने में नहीं रहते पीछे

Dec 27 2021, 10:35 AM IST
मुंबई. हजारों-लाखों के दिलों पर राज करने वाले सलमान खान (Salman Khan) 56 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में हुआ था। अपने 30 साल से ज्यादा के करियर में सलमान ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी। आज भी उनका जादू कम नहीं हुआ है। उनकी फिल्में देखने के लिए आज भी लोगों में एक अगल ही क्रेज देखने को मिलता है। अपने जमाने के मशूहर फिल्म राइटर सलीम खान (Salim Khan) के बेटे सलमान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम खान है। करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली कमाई मात्र 75 रुपए थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कई शहरों में इनके नाम संपत्ति है। इनका खुद का एक ब्रांड है बीइंग ह्मूमन (Being Human) के नाम से चलता है, जो काफी पॉपुलर है। खबरों की मानें तो सलमान करीब 2300 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है। नीचे पढ़े सलमान खान की प्रॉपर्टी और उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें...
Asianet Image

Salman Khan Birthday:Aishwarya Rai को किसी भी कीमत पर अपना बनाना चाहते थे सलमान, पर शादी में रोड़ा बनी ये बात

Dec 26 2021, 07:39 PM IST
मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) 56 साल के हो गए हैं। 27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में जन्मे सलमान खान को 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) से पहचान मिली। हालांकि, ये उनकी डेब्यू फिल्म नहीं है। सलमान ने बॉलीवुड डेब्यू सालभर पहले यानी 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से कर लिया था। बता दें कि सलमान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। खासकर, ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के साथ उनका अफेयर और ब्रेकअप तो आज भी सुर्खियों में रहता है। कहा जाता है कि सलमान हर हाल में ऐश्वर्या को अपना बनाना चाहते थे, लेकिन ऐश्वर्या एक वजह से इसके लिए तैयार नहीं थीं। इस वजह से ऐश्वर्या ने शादी से कर दिया था इनकार..
Asianet Image

Salman Khan Birthday: अंदर से ऐसा दिखता है सलमान खान का घर, इस वजह से गैलेक्सी को नहीं छोड़ पा रहे भाईजान

Dec 26 2021, 06:49 PM IST
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) 56 साल के हो गए हैं। 27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में पैदा हुए सलमान खान को बॉलीवुड में 33 साल हो गए हैं। सलमान खान ने 1988 में आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से करियर की शुरुआत की थी। सलमान खान और उनकी फैमिली करीब 50 सालों से मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartment) में रह रही है। लोगों ने इस खूबसूरत अपार्टमेंट की फोटो बाहर से तो कई बार देखी है, लेकिन अंदर से सलमान के घर की तस्वीरें कम ही मिल पाती हैं। सलमान खान के बर्थडे पर हम दिखा रहे हैं गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर की फोटोज।
Asianet Image

Salman Khan को जिस फॉर्महाउस में सांप ने काटा वो अंदर से दिखता है ऐसा, फैला है पहाड़ियों और जंगल के बीच

Dec 26 2021, 01:35 PM IST
मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को 56 साल के होने वाले हैं। हालांकि, उनके बर्थडे से ठीक एक दिन पहले उनके साथ एक हादसा हो गया। दरअसल, सलमान को उनके पनवेल वाले फॉर्महाउस में सांप (Snake) ने काट लिया, जिसके चलते उन्हें देर रात 3 बजे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है और उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। फिलहाल वे अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस में आराम कर रहे हैं। आपको बता दें कि उनके फॉर्महाउस के आसपास का इलाका पहाड़ियों और जंगल से घिरा हुआ है। सांप, अजगर यहां अक्सर देखने मिलते हैं। वैसे, उनका ये फॉर्महाउस बेहद लग्जिरियस है। ये करीब 150 एकड़ में फैला है। सलमान फुर्सत के वक्त यहीं टाइमपास करना पसंद करते हैं। नीचे देखें सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्महाउस की इनसाइड फोटोज...
Asianet Image

'खान' सरनेम नहीं है सफलता की गारंटी; Salman Khan के भाइयों से Kader Khan के बेटे तक, फ्लॉप रहे ये 10 एक्टर्स

Dec 22 2021, 07:26 PM IST
मुंबई। बॉलीवुड में पिछले कुछ साल से खान (Khan) तिकड़ी का जादू फीका पड़ता दिख रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि आंकड़े खुद इसके गवाह हैं। बात अगर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की करें तो उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' बुरी तरह फ्लॉप रही थी। वहीं, सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में भारत, राधे और अंतिम भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। आमिर खान (Aamir Khan) आखिरी बार फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में नजर आए थे, जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। वैसे, एक दौर था, जब इन 'खान' को बॉलीवुड में कामयाबी की गारंटी माना जाता था। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि फिल्म इंडस्ट्री में खान सरनेम वाले सभी एक्टर कामयाब ही रहे हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर हैं, जिनका सरनेम तो खान है और इन्हें एक्टिंग भी विरासत में मिली लेकिन बावजूद इसके फिल्मों में नहीं चल पाए। जानते हैं ऐसे ही 10 एक्टर्स के बारे में।

More Trending News

Top Stories