Aghan Month 2022: अगहन मास 9 नवंबर से, जानें इस महीने के महत्व और व्रत-त्योहारों के बारे में

Published : Nov 09, 2022, 06:00 AM IST
Aghan Month 2022: अगहन मास 9 नवंबर से, जानें इस महीने के महत्व और व्रत-त्योहारों के बारे में

सार

Aghan Month 2022 Calendar: हिंदू पंचांग के 12 महीनों में एक मात्र अगहन ही ऐसा है, जिसका एक अन्य नाम भी है यानी मार्गशीर्ष। इस महीने के अंतिम दिन चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में होता है, उसी के नाम पर इस महीने क नाम मार्गशीर्ष रखा गया है।  

उज्जैन. पंचांग के अनुसार, इस बार अगहन (Aghan Month 2022) यानी मार्गशीर्ष मास की शुरूआत 9 नवंबर, बुधवार से हो चुकी है, जो 8 दिसंबर, गुरुवार तक रहेगा। धर्म ग्रंथों में इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है। ये महीना भगवान श्रीकृष्ण को अति प्रिय है, इसलिए इस महीने में शंख की पूजा का महत्व बताया गया है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें काल-भैरव अष्टमी, विवाह पंचमी आदि प्रमुख हैं। आगे जानिए अगहन मास का महत्व और इस महीने में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की डिटेल…

अगहन मास के व्रत-त्योहार (Aghan Month 2022 Vrat-tyohar)
11 नवंबर, शुक्रवार- गणेश चतुर्थी व्रत
16 नवंबर, बुधवार- काल भैरव अष्टमी 
20 नवंबर, रविवार- उत्पन्ना एकादशी 
21 नवंबर, सोमवार- सोम प्रदोष 
22 नवंबर, मंगलवार- शिव चतुर्दशी व्रत
27 नवंबर, रविवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
28 नवंबर, सोमवार- विवाह पंचमी 
29 नवंबर, मंगलवार- चंपा षष्ठी
30 नवंबर, बुधवार- नंदा सप्तमी 
4 दिसंबर, रविवार- मोक्षदा एकादशी\ गीता जयंती
5 दिसंबर, सोमवार- प्रदोष व्रत\ सोम प्रदोष
7 दिसंबर, बुधवार- दत्त पूर्णिमा
8 दिसंबर, गुरुवार- स्नान दान पूर्णिमा

अगहन मास का धार्मिक महत्व
अगहन मास का धार्मिक महत्व कई धर्म ग्रंथों में बताया गया है। भगान श्रीकृष्ण ने गीता में स्वयं कहा है कि ‘‘मैं महीनों में मार्गशीर्ष हूं”। इसी बात ये इस महीने का महत्व पता चलता है। इस महीने में साधारण शंख को भी यदि पांचजन्य समझकर पूजा की जाए तो हर परेशानी दूर हो सकती है। इस महीने को विवाह के लिए भी श्रेष्ठ माना गया है।

इसी महीने में श्रीकृष्ण ने दिया था गीता का उपदेश
धर्म ग्रंथों के अनुसार, जब कुरुक्षेत्र में कौरवों और पांडवों की सेना आमने-सामने आ खड़ी हुई तो अपने भाई-बंधुओं को देखकर अर्जुन ने शस्त्र रख दिए। उस समय भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें गीता का उपदेश दिया। उस दिन अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि। गीता मोक्ष प्रदान करती है। इसलिए इस एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है।
 

ये भी पढ़ें-

Aghan Month 2022: 9 नवंबर से शुरू होगा हिंदू पंचांग का 9वां महीना अगहन, जानें क्यों खास है ये महीना?


Rashi Parivartan November 2022: नवंबर 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि? यहां जानें पूरी डिटेल
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम