Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 काम, हो सकता है कुछ अशुभ

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, एक साल में 4 नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) आती है। इन सभी नवरात्रि में देवी उपासना विशेष रूप से की जाती है। इस बार 2 अप्रैल, शनिवार से चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो रहा है, जो 10 अप्रैल तक रहेगी। ये साल की पहली नवरात्रि है।

Manish Meharele | Published : Mar 29, 2022 8:32 AM IST / Updated: Apr 01 2022, 02:39 PM IST

उज्जैन. चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) को बड़ी नवरात्रि भी कहते हैं। इस दौरान सभी प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) में हर कोई अलग-अलग तरीके से देवी को प्रसन्न करने का प्रयास करता है। नवरात्रि के दौरान कुछ खास काम करने की मनाही है। मान्यता है कि इन कामों को करने से देवी नाराज हो जाती हैं और शुभ फल भी नहीं मिलते। आज हम आपको इन्हीं कामों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

ये भी पढ़ें- Varuni Parv 2022: वारुणी पर्व 30 मार्च को, इस दिन की जाती है जल के देवता की पूजा, ये काम करना होता है शुभ

न करवाएं क्षौर कर्म यानी दाड़ी-कटिंग
नवरात्रि के दौरान क्षौर कर्म यानी बाल या दाड़ी नहीं कटवाना चाहिए। ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता। यही कारण है कि लोग इन 9 दिनों तक कटिंग और शेविंग करवाने से बचते हैं। हालांकि इस दौरान बच्चों का मुंडन करवाया जा सकता है, क्योंकि ये शुभ कार्य होता है। नाखून काटना भी क्षौर कर्म में ही आता है, इसलिए ये काम भी नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Amavasya 2022: 31 मार्च और 1 अप्रैल को चैत्र मास की अमावस्या, जानिए किस दिन करें श्राद्ध और किस दिन स्नान-दान?
 

घर खाली न छोड़ें
यदि आपने अपने घर में नवरात्रि में कलश स्थापना कर अंखड ज्योति जलाई है तो घर को सूना न छोड़ें। घर में कोई न कोई सदस्य अवश्य रहना चाहिए। नवरात्रि के दौरान घर के सूना छोड़ना अशुभ माना जाता है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।  

ये भी पढ़ें- हिंदू कैलेंडर की पहली नवरात्रि 2 अप्रैल से, क्या आप जानते हैं साल में कितनी बार आती है नवरात्रि?
 

Latest Videos

नवरात्रि के दौरान इस तरह का भोजन न करें
धर्म ग्रंथों के अनुसार नवरात्रि देवी आराधना का समय होता है। इस दौरान कोई भी अधार्मिक काम नहीं करना चाहिए। इसलिए इन 9 दिनों में मांसाहार यानी नॉनवेज न खाएं। जहां तक संभव हो भोजन में प्याज, लहसुन का उपयोग भी न करें, क्योंकि ये तामसिक प्रवृत्ति की चीजे हैं। इन्हें खाने से उत्तेजना बढ़ती है और बुरे विचार मन में आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग, देवी का वाहन घोड़ा होने से मिलेंगे शुभ फल

ब्रह्मचर्य का पालन करें

नवरात्रि के 9 दिन साधना कर अपनी आध्यात्मिक शक्ति जगाने के लिए होते हैं। इन 9 दिनों में ब्रह्मचर्य का पालन सिर्फ तन से ही नहीं बल्कि मन से भी करना चाहिए। किसी भी तरह का कामुक विचार मन में न लाएं और महिलाओं से दूरी बनाकर रहें। नवरात्रि में भूलकर भी किसी महिला का अपमान न करें।

 

ये भी पढ़ें-

अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी

31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

साल में सिर्फ एक बार आता है ये शुभ योग, इस बार 30 मार्च को बनेगा, सिर्फ 4 घंटे 23 मिनट रहेगा

Share this article
click me!

Latest Videos

Congress LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के चरखी दादरी में जनता को संबोधित किया
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के नूंह में जनता को संबोधन।
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict