Chanakya Niti: बनना चाहते हैं अमीर तो ये 5 काम भूलकर भी न करें, नहीं तो देवी लक्ष्मी कभी नहीं आएगी आपके घर

Published : May 03, 2022, 06:02 PM IST
Chanakya Niti: बनना चाहते हैं अमीर तो ये 5 काम भूलकर भी न करें, नहीं तो देवी लक्ष्मी कभी नहीं आएगी आपके घर

सार

आचार्य चाणक्य  (Chanakya Niti) हमारे देश के महान विद्वान थे। उन्होंने ही जनपदों में बंटे भारत देश को एक सूत्र में पिरोया और अखंड भारत का सपना साकार किया। यही कारण है उनका नाम आज भी आदर सहित लिया जाता है।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य ने जीवन को सुखी और संपन्न बनाने के लिए एक ग्रंथ की रचना की, जिसे चाणक्य नीति कहा जाता है। इस ग्रंथ में लाइफ मैनेजमेंट के कई सूत्रों के बारे में बताया गया है, जो आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि वो कौन-से काम हैं जिन्हें करने से देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं और उस घर में कभी निवास नहीं करती। आज हम आपको उस नीति में बताए गए 5 कामों के बारे में बता रहा हूं। जानिए कौन-से हैं वो 5 काम… 

1. गंदे और मैले कपड़े पहनने वाला
जो व्यक्ति आलस्य के कारण गंदे और मैले कपड़े पहनता है उसे अपनी लाइफ में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों से कोई भी मिलना-जुलना पसंद नहीं करता। यहां तक कि परिवार वाले भी ऐसे लोगों से दूरी बना लेते हैं। गंदे कपड़े पहनने से इन्हें कई तरह के रोग होने की संभावना भी बनी रहती है। ऐसे लोगों के अपने जीवन में हर क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए मेहनत करने के बाद भी गरीब ही बने रहते हैं।

2. दांत गंदे रखने वाले
दांतों का संबंध सीधे हमारी सेहत से जुड़ा है। जिस तरह सफेद और चमकते दांत लोगों के बीच हमारा सम्मान बढ़ाते हैं, उसी तरह पीले और गंदे दांत हमारे संबंधों पर भी गलत असर डालते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के दांत गंदे होते हैं वह अपने काम के प्रति ईमानदार नहीं होता, इसलिए लोग भी इनसे दूर ही रहते हैं। ऐसे लोगों पर देवी लक्ष्मी की कृपा भी नहीं रहती यानी वे हमेशा गरीबी में ही जीते हैं। 

3. ज्यादा खाने वाले
जो व्यक्ति ज्यादा खाता है वो दिन-ब–दिन आलसी होता जाता है। यही आलस्य उसे गरीबी की ओर ले जाता है। मोटे लोग मेहनत से दूर हो जाते हैं और इन्हें कई तरह की बीमारियां भी घेर लेती हैं। इन्हीं कारणों से ये कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाते और गरीबी में ही जीते हैं। ऐसे लोगों से धन की देवी लक्ष्मी भी दूर ही रहती है। 

4. कठोर बोलने वाले
जो लोग कठोर बोलते हैं और अपनी भाषा में गाली का उपयोग करते हैं, ऐसे लोग भी जीवन भर किसी अच्छे स्थान पर नहीं पहुंच पाते। ऐसे लोग अगर अमीर भी हो तो भी वे धीरे-धीरे धनहीन होने लगते हैं क्योंकि देवी लक्ष्मी ऐसे लोगों का घर छोड़ देती है। इनका ऐसा स्वभाव ही इनकी गरीबी की कारण भी बनता है।

5. सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सोने वाले
हिंदू धर्म में सूर्योदय व सूर्यास्त का समय भगवान की पूजा, मंत्र जाप, व्यायाम और योग के लिए निर्धारित किया गया है और जो लोग इस समय का सदुपयोग नहीं करते यानी सोते रहते हैं वे देवताओं का अपमान ही करते हैं। इसलिए ऐसे लोग कितनी भी मेहनत क्यों न कर लें, हमेशा गरीब ही रहते हैं।

ये भी पढ़ें-

Chanakya Niti: जिन महिलाओं में होती हैं ये 3 खास बातें, वो हमेशा दूसरों से सुपीरियर साबित होती हैं


Chanakya Niti: जो व्यक्ति इन 3 कामों में शर्म महसूस करता है, उसे अपने जीवन में नुकसान उठाना पड़ता है

Chanakya Niti: दुनिया का सबसे बड़ा रोग, सुख और पुण्य कौन-सा है? बात छोटी-सी मगर सबके लिए जानना जरूरी है
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम