इन 4 चीजों को हमेशा सहेज कर रखना चाहिए, यही बुरे समय में हमें परेशानियों से बचाती हैं

Published : May 21, 2022, 02:54 PM IST
इन 4 चीजों को हमेशा सहेज कर रखना चाहिए, यही बुरे समय में हमें परेशानियों से बचाती हैं

सार

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) का नाम तो हम सभी जानते हैं। ये भारत के महान विद्वानों में से एक थे। आचार्य चाणक्य ने ही खंड-खंड में बंटे भारत को एक सूत्र में पिरोया और एक साधारण युवक चंद्रगुप्त को भारत का सम्राट बनाया।

उज्जैन. जिस समय सिकंदर अपने सेना के साथ भारत में लूट-पाट कर रहा था, तब आचार्य चाणक्य ने देश हित में उसका मुकाबला करने के लिए सभी राजाओं को एकजूट करने का प्रयास भी किया। देश हित में और भी काम आचार्य चाणक्य ने किए। उन्होंने अपने कुछ विचार एक पुस्तक में संकलित किए, जिसे चाणक्य नीति कहा जाता है। उनकी बताई गई नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक लगती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में 5 ऐसी चीजों के बारे में बताया है जो हमें सहेज कर रखनी चाहिए। यही चीजें विपरीत समय आने पर काम आती हैं। जानिए कौन-सी हैं वो 5 चीजें…

बुरे समय में काम आता है पैसा
कुछ जो बिना वजह फिजूलखर्ची करते रहते हैं और जब बुरा समय आता है तो उनके पास जरूरी चीजों के लिए भी पैसा नहीं होता। ऐसा नहीं करना चाहिए। जितना जरूरी हो सिर्फ उतना ही खर्च करें, बाकी पैसा सहेज कर रखें ताकि भविष्य में यदि कभी बुरा समय आए तो उसका सदुपयोग हो सके। इसलिए घर में धन का संग्रह होना अति आवश्यक है। 

अन्न का भंडार होना भी है जरूरी
घर में अन्न की कमी नहीं होनी चाहिए। जितना जरूरी हो उससे थोड़ा ज्यादा अनाज भी घर में रखना चाहिए ताकि कोई मेहमान या रिश्तेदार आदि आ जाए तो अनाज के लिए दौड़-भाग न करनी पड़े। अगर कोई याचक हमारे दरवाजे पर अन्न की आशा से आए तो उसे भी निराश नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में हमेशा अन्न का भंडार भरा रहता है, वहां धन की देवी लक्ष्मी हमेशा निवास करती है। 

गुरु का उपदेश को अपने अंदर सहेजें
गुरु जब भी कोई ज्ञान की बात कहे अपने जीवन में उतार लेना चाहिए इसे ही सहेजना कहेंगे। यही ज्ञान की बातें बुरे समय में हमें सही रास्ता दिखाती हैं और परेशनियां दूर करने में सहायता प्रदान करती हैं। जो व्यक्ति ऐसा काम करता है वो कितनी भी बड़ी मुसीबत से निकल आने में समर्थ होता है।

गुणकारी औषधि यानी आवश्यक दवाएं
घर में आवश्यक दवाएं हम समय उपलब्ध होनी चाहिए क्योंकि परेशानी बिना बताए आती है और उस सयम ये साधारण दवाएं ही हमारे लिए संजीवनी का काम करती हैं। अगर घर में किसी को लंबी बीमारी है या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ होती रहती हैं तो उससे जुडी दवाइयां भी हमेशा घर में उपलब्ध होनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें-

Vidur Niti: अगर आप भी इन 3 तरीकों से पैसा कमाते हैं तो आज ही छोड़ दें, नहीं तो भविष्य में पछताना पड़ेगा


Shukra Rashi Privartan 2022: 23 मई को शुक्र बदलेगा राशि, इन 4 राशि वालों की सोई किस्मत जागेगी

Mangal Rashi Parivartan 2022: मंगल का राशि परिवर्तन इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी, फंस सकते हैं मुसीबत में

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम