चाणक्य नीति: राजा और ब्राह्मण की तरह ही शक्तिशाली होती है महिला, जानिए कैसे?

Published : May 15, 2021, 10:28 AM IST
चाणक्य नीति: राजा और ब्राह्मण की तरह ही शक्तिशाली होती है महिला, जानिए कैसे?

सार

आचार्य चाणक्य ने स्त्रियों के साथ राजा और विद्वान ब्राह्मण की ताकत के बारे में बताया है। उन्होने नीति शास्त्र के सातवें अध्याय के ग्यारहवें श्लोक में स्त्रियों को ताकतवर बताया है। उनके अनुसार स्त्रियां अपनी इच्छानुसार कुछ भी कर सकती हैं और वो जो चाहे दूसरों से करवा सकती हैं।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य ने स्त्रियों के साथ राजा और विद्वान ब्राह्मण की ताकत के बारे में बताया है। उन्होने नीति शास्त्र के सातवें अध्याय के ग्यारहवें श्लोक में स्त्रियों को ताकतवर बताया है। उनके अनुसार स्त्रियां अपनी इच्छानुसार कुछ भी कर सकती हैं और वो जो चाहे दूसरों से करवा सकती हैं। इसके अलावा आचार्य चाणक्य ने राजा की ताकत के बारे में बताते हुए कहा है कि वो सबसे ज्यादा ताकतवर होता है। वहीं आचार्य चाणक्य ने ब्राह्मण को भी ताकतवर मानते हुए उसकी ताकत के बारे बताया है।

नीतिशास्त्र का श्लोक
बाहुवीर्य बलं राज्ञो ब्रह्मवित् बली ।
रूप-यौवन-माधुर्य स्त्रीणां बलमनुत्तमम्

अर्थ- एक राजा की शक्ति उसकी भुजाओं में है। एक ब्राह्मण की शक्ति उसके ज्ञान में है, जबकि एक स्त्री की शक्ति उसकी सुंदरता और मधुर वचनों में है।

लाइफ मैनेजमेंट
1. आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी राजा की ताकत उसका बाहुबल होता है। आज के समय में उसके आसपास और साथ के लोग एवं सैनिक उसकी ताकत होते हैं। जिनके दम पर कोई भी राजा अपनी जनता और दुश्मनों को अपने वश में कर सकता है।
2. इसके बाद चाणक्य ने ब्राह्मण की ताकत के बारे में समझाते हुए कहा है कि उसका बल उसकी विद्या है। यानी जो ब्राह्मण नीतिशास्त्र, वेद, पुराण और अन्य ग्रंथों के जानकार होते हैं, वो अपनी विद्या से किसी को भी अपने वश में कर सकते हैं। यानी अपने दुश्मनों से भी जो चाहे वो करवा सकते हैं। ब्राह्मण अपनी विद्या के प्रयोग से शत्रुओं का दण्ड भी दे सकता है।
3. इसके बाद आचार्य ने इन दोनों वर्गों के समान स्त्रियों को भी ताकतवर माना है। चाणक्य के अनुसार स्त्रियों की ताकत उनकी सुंदरता, शील और मधुरता है। यानी स्त्रियां अपने सौंदर्य, अच्छे स्वभाव और मीठी वाणी से किसी को भी वश में कर सकती हैं और अपनी इच्छा अनुसार कोई भी काम करवा सकती हैं।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

चाणक्य नीति: जो माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाते नहीं, उन्हें शत्रु के समान समझना चाहिए

चाणक्य नीति: जो लोग करते हैं ये 4 काम, उनका पूरा जीवन गरीबी में गुजरता है

चाणक्य नीति: वो कौन-से 3 गुण हैं जो किसी भी स्त्री को श्रेष्ठ बनाते हैं?

चाणक्य नीति: इन 4 बातों का रखेंगे ध्यान तो हमेशा बचे रहेंगे समस्याओं से

चाणक्य नीति: मनुष्य का 1 दुर्गुण बढ़ा सकता है उसकी मुश्किलें और बिगाड़ सकता है बनते काम

सुखी और समस्या रहित जीवन के लिए हमेशा ध्यान रखें आचार्य चाणक्य के ये 10 सूत्र

चाणक्य नीति: किसी भी व्यक्ति को परखने के लिए इन 4 बातों का ध्यान रखना चाहिए

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम