ये 5 लोग सोते हुए दिख जाएं तो इन्हें तुरंत उठा देना चाहिए, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Published : Jun 12, 2022, 04:39 PM IST
ये 5 लोग सोते हुए दिख जाएं तो इन्हें तुरंत उठा देना चाहिए, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

सार

पुरातन समय में जब हमारा देश अलग-अलग गणराज्यों में बंटा था। उस समय आचार्य चाणक्य ने ही उसे एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की स्थापना की। आचार्य चाणक्य ने एक साधारण युवक चंद्रगुप्त मौर्य को अखंड भारत का सम्राट बनाया और भारत की ओर आने वाले आक्रांताओं को धूल चटाई।  

उज्जैन. आचार्य चाणक्य ने ही जन-जन में राष्ट्र भक्ति की अलख जगाई और देश के प्रति बलिदान देने का मार्ग प्रशस्त किया। आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने अपने जीवन काल में कई ग्रंथ लिखे, उसमें से कुछ आज भी प्रचलित है। चाणक्य नीति (Chanakya Niti) भी उनमें से एक है। चाणक्य नीति में लाइफ मैनेजमेंट के अनेक सूत्र बताए हैं। इन सूत्रों को ध्यान में रखकर कई परेशानियों से बचा जा सकता है। चाणक्य नीति से जानिए कौन लोग सो रहे हों तो उन्हें उठा देना उचित होता है…

1. विद्यार्थी: आचार्य चाणक्य के अनुसार, विद्यार्थी ही आने वाले भविष्य की नींव रखते हैं, उनके कंधों पर राष्ट्र को आगे ले जाने की जिम्मेदारी होती है। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के समय सोना नहीं चाहिए, ऐसा करना देश हित में नहीं होता। और अगर  कोई विद्यार्थी परीक्षा के समय सो रहा है तो उसे तुरंत उठा देना चाहिए ताकि वह अभ्यास ठीक से कर सके। परीक्षा में सोने वाले विद्यार्थी न सिर्फ स्वयं का बल्कि देश का भी नुकसान करते हैं।

2. नौकर: आचार्य चाणक्य के अनुसार, यदि कोई नौकर अपना काम छोड़कर सोता हुआ दिखाई दे तो उसे तुरंत ही जगा देना चाहिए, नहीं तो मालिक उस पर नाराज हो सकता है और उसे नौकरी से भी निकाल सकता है। नौकर के सोते रहने से कई जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। नौकर को भी चाहिए कि वह पहले सभी जरूरी काम कर लें और उसके बाद ही आराम करे।

3. राहगीर: आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कई बार मार्ग लंबा होने के कारण राहगीर रास्ते में भी थकान दूर करने के लिए सो जाते हैं, लेकिन ऐसा करना उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। राहगीर के सोते रहने से उसका सामान चोरी हो सकता है या अन्य किसी प्रकार की हानि भी उसे हो सकती है। इसलिए यात्रा के दौरान राहगीर को चौकन्ना रहना चाहिए, न कि सोना चाहिए।

4. भूखा व्यक्ति: यदि कोई भूखा व्यक्ति सो रहा है तो उसे जगाकर भोजन देना चाहिए, भले ही वो आपका दुश्मन ही क्यों न हो। कई बार लोग घर में विवाद होने की वजह से भूखे ही सो जाते हैं, ऐसी स्थिति में वो खुद की ही नुकसान करते हैं क्योंकि भूखा रहने पर उनकी तबियत खराब हो सकती है या अन्य परेशानी भी उठानी पड़ सकती है।

5. चौकीदार: चौकीदार के कंधों पर जान-माल की हिफाजत की जिम्मा रहता है, यदि यही सो जाए तो भी नुकसान होना तय हो जाता है। चौकीदारी का काम करना सहज नहीं है इसलिए कई बार व्यक्ति न चाहते हुए भी सो ही जाता है। अगर आपको सोता हुआ चौकीदार दिख जाए तो उसे जगाकर उसकी जिम्मेदारी का अहसास दिलाएं ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो।

 

ये भी पढ़ें-

Feng Shui Tips: ये 3 शो-पीस घर में रखने से दूर होता है बैड लक, खुल जाते हैं बंद किस्मत के दरवाजे!


Palmistry: आपकी हथेली पर भी है क्रॉस का निशान तो हो जाईए सावधान, जानिए इसके फायदे और नुकसान

किस्मत के धनी होते हैं वे लोग जिनके हाथों में होती हैं 6 उंगली, ये हर काम करते हैं अलग तरीके से

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम