फेंगशुई को आधुनिक वास्तु शास्त्र कहा जाए तो गलत नहीं होगा। वैसे तो इसे फेंगशुई को चीन से जोड़कर देखा जाता है लेकिन वर्तमान में भारत में बहुत प्रचलित है। ये निगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी पर काम करता है।

उज्जैन. बाजार में फेंगशुई से जुड़े कई शो-पीस और गैजेट्स उपलब्ध है। ये न सिर्फ घर का वास्तु ठीक करते हैं बल्कि बैड लक भी दूर करते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि फेंगशुई के गैजेट्स और शोपीस बंद किस्मत के दरवाजे भी खोल देते हैं, क्योंकि इनमें इतनी पॉजिटिविटी होती है। ये शो-पीस बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। आज हम आपको फेंगशुई के कुछ ऐसे ही शो-पीस के बारे में बता रहे हैं, जिनको घर में रखने से आपकी किस्मत चमक सकती है… 

धातु का कछुआ
फेंगशुई के अनुसार, घर में धातु से बना कछुआ रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। कछुए को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है, क्योंकि उत्तर लक्ष्मी जी की दिशा मानी गई है। ऐसे स्थान पर कछुआ रखने से व्यापार में सफलता और धन का लाभ होता है। यदि घर में पैसों की दिक्कत ज्यादा बढ़ गई हो तो क्रिस्टल वाला कछुआ लाना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की कछुआ का मुंह हमेशा घर के अंदर की तरह हो। कछुआ रखते समय इस बात का ध्यान रखें की खुले में कछुआ न रखकर पानी में डालकर ही रखें। इससे घर के अंदर समृद्धि बनी रहती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संघर्ष का प्रतीक है फेंगशुई का ऊंट
फेंगशुई के अनुसार, फेंगशुई के अनुसार, ऊंट संघर्ष का प्रतीक है। घर में ऊंट का शो-पीस रखने से पैसों से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं। अगर ऊंट का जोड़ा घर में रखा जाए तो तेजी से पैसे का फायदा भी हो सकता है। फेंगशुई के अनुसार, ऊंट का पॉजिटिव इफेक्ट तभी मिलता होता है, जब इसे उत्तर-पश्चिम दिशा में रखा जाए। ऊंट की मूर्ति को ऑफिस और घर दोनों ही जगहों पर रखा जा सकता है। 

लकी होती है फेंगशुई की बिल्ली
फेंगशुई के शो-पीस में लकी कैट भी बाजार में आसानी से मिल जाती है। अलग-अलग रंगों की होने से इसका प्रभाव भी भिन्न ही होता है। धन लाभ के लिए घर और दुकान पर सुनहरे पीले रंग की बिल्ली रखनी चाहिए। गुड लक के लिए हरे रंग की बिल्ली को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ रहेगा। लव लाइफ को ठीक करने के लिए लाल रंग की बिल्ली दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें।


ये भी पढ़ें-

Palmistry: आपकी हथेली पर भी है क्रॉस का निशान तो हो जाईए सावधान, जानिए इसके फायदे और नुकसान

किस्मत के धनी होते हैं वे लोग जिनके हाथों में होती हैं 6 उंगली, ये हर काम करते हैं अलग तरीके से

यात्रा पर जाते समय दिख जाए इन 4 से कोई भी 1 व्यक्ति तो इसे मानना चाहिए शुभ शकुन