जानें उस काम के बारे में, जिसे ‘न’ करने से महिलाएं जल्दी बूढ़ी हो जाती हैं

Chanakya Niti: हमारे देश में कई महान विद्वान हुए, उनमें से चाणक्य भी एक थे। आचार्य चाणक्य ने ही अलग-अलग जनपदों में बटे हुए भारत वर्ष को एक सूत्र में पिरोया और अंखड भारत की नींव रखी। उनके लिखे ग्रंथ आज भी हमें शिक्षा देते हैं।

Manish Meharele | Published : Sep 14, 2022 10:05 AM IST / Updated: Sep 20 2022, 02:32 PM IST

उज्जैन. जिस समय भारत में लगातार विदेशी आक्रमण हो रहे थे और यहां के शासक सिर्फ अपने-अपने जनपदों को बचाने के बारे में सोच रहे थे, उस समय आचार्य चाणक्य ने इस देश को एक महान राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। चंद्रुगुप्त मौर्य जैसे एक साधारण बालक को अखंड भारत का सम्राट बनाया। आचार्य चाणक्य द्वारा लिखे गए कई ग्रंथ आज भी हमें मुश्किलों में सही रास्ता दिखाते हैं। चाणक्य नीति के एक श्लोक में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि वो कौन-से काम हैं जिन्हें करने से स्त्री-पुरुष जल्दी बूढ़े हो जाते हैं। आगे जानिए इन कामों के बारे में… 

श्लोक
अध्वा जरा मनुष्याणां वाजिनां बंधनं जरा ।
अमैथुनं जरा स्त्रीणां वस्त्राणामातपं जरा ।।
अर्थ-
मनुष्यों के लिए पैदल न चलना, घोड़ों को बाँधकर रखना, स्त्रियों के लिए असम्भोग (मैथुन न करना) और वस्त्रों के लिए धूप जरा (बुढापा) लाने का कारण है।

बैठे रहने वाले लोग बूढ़े हो जाते हैं
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग एक ही स्थान पर बैठे रहते हैं यानी कोई काम नहीं करते, वे जल्दी ही बूढ़े हो जाते हैं। इसके विपरीत जो लोग मर्यादा (न कम न अधिक) के अनुसार चलते हैं यानी मेहनत करते हैं वे जल्दी बूढ़े नहीं होते और वे लंबे समय तक जवान बने रहते हैं। इसलिए जवान बने रहने के लिए लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार काम जरूर करना चाहिए।

बंधे रहने से घोड़ा बूढ़ा हो जाता है
घोड़े का काम है दौड़ना। यदि कोई घोड़ा लंबे समय तक घुड़साल में ही बंधा रहे तो वह बहुत जल्दी बूढ़ा हो जाता है, इसके लिए जो घोड़े दौड़ते हैं और अन्य काम करते हैं वे अधिक समय तक जवान बने रहते हैं। यहां भी यही नियम लागू होता है कि निश्चित मात्रा में काम करने से जवानी लंबे समय तक बनी रहती है जबकि काम न करने वाले जल्दी बूढ़े हो जाते हैं।

संभोग न करने पर स्त्री बूढ़ी हो जाती है
आचार्य चाणक्य के अनुसार, पति के साथ संबंध न बनाने वाली महिलाएं जल्दी बूढ़ी हो जाती है। धीरे-धीरे उनका शरीर जर्जर होता जाता है और वे स्वयं को जल्दी ही थका हुआ सा महसूस करने लगती हैं जबकि जो महिलाएं मर्यादा में रहते हुए पति का संग करती हैं वे अधिक समय तक जवान बनी रहती हैं।

धूप में सुखाने पर कपड़े फट जाते हैं
आचार्य चाणक्य के अनुसा, जिस कपड़ों पर धोकर बार-बार तेज धूप में सुखाया जाता है वे बहुत ही जल्दी बूढे़ हो जाते हैं यानी फट जाते हैं और दोबारा पहनने लायक नहीं रह जाते। इसलिए कपड़ों को हमेशा तेज धूप से बचाकर सुखाना चाहिए। ऐसा करने से कपड़े लंबे समय तक उपयोग में लिए जा सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Shraddha Paksha 2022: कब से कब तक रहेगा पितृ पक्ष, मृत्यु तिथि पता न हो तो किस दिन करें श्राद्ध?

Shraddha Paksha 2022: 10 से 25 सितंबर तक रहेगा पितृ पक्ष, कौन-सी तिथि पर किसका श्राद्ध करें?

Shraddha Paksha 2022: श्राद्ध का पहला अधिकार पुत्र को, अगर वह न हो तो कौन कर सकता है पिंडदान?
 

Read more Articles on
Share this article
click me!