चाणक्य नीति: जो लोग करते हैं ये 4 काम, उनका पूरा जीवन गरीबी में गुजरता है

Published : May 13, 2021, 01:27 PM ISTUpdated : May 13, 2021, 01:29 PM IST
चाणक्य नीति: जो लोग करते हैं ये 4 काम, उनका पूरा जीवन गरीबी में गुजरता है

सार

यदि कोई व्यक्ति चाणक्य नीति में बताई गई बातों का पालन करता है तो वह अपने जीवन को सफल बना सकता है। भौतिक सुख-संसाधनों की प्राप्ति के लिए धन आवश्यक होता है। धन के महत्व को समझाते हुए आचार्य चाणक्य ने बताया है कि कुछ विशेष लोगों की आदतों के कारण उनके पास धन कभी नहीं रुकता है। उनका संपूर्ण जीवन दरिद्रता में ही बीतता है।

उज्जैन. यदि कोई व्यक्ति चाणक्य नीति में बताई गई बातों का पालन करता है तो वह अपने जीवन को सफल बना सकता है। भौतिक सुख-संसाधनों की प्राप्ति के लिए धन आवश्यक होता है। धन के महत्व को समझाते हुए आचार्य चाणक्य ने बताया है कि कुछ विशेष लोगों की आदतों के कारण उनके पास धन कभी नहीं रुकता है। उनका संपूर्ण जीवन दरिद्रता में ही बीतता है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो आदतें…


1. सुबह देर तक सोने वाला
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो सुबह देर तक सोते रहते हैं और सूर्योदय हो जाने के बाद भी अपना बिस्तर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे लोगों पर कभी भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती हैं। ऐसे लोगों के यहां सदा दरिद्रता का वास होता है।

2. शारीरिक गंदगी वाला
चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग गंदे वस्त्र पहनते हैं, अपने दांत साफ नहीं करते हैं और साफ-सफाई से नहीं रहते हैं, ऐसे लोगों के यहां मां लक्ष्मी कभी वास नहीं करती हैं। 

3. अधिक भोजन करने वाला
आवश्यकता से अधिक भोजन का उपभोग भी दरिद्रता की ओर ले जाता है। जो लोग आवश्यकता से अधिक भोजन का उपभोग करते हैं, उनकी सेहत तो खराब होती ही है। साथ ही ऐसे लोगों के यहां सदा अन्न और धन की परेशानी बनी रहती है।

4. कटु बोलने वाला
चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को सदैव मीठी वाणी बोलनी चाहिए। मीठी वाणी बोलने वाला सभी का प्रिय होता है और समाज में वह सदैव सम्मान पाता है। कठोर वाणी बोलने के कारण न केवल लोगों से संबंध खराब होते हैं बल्कि ऐसे घर में कभी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

चाणक्य नीति: वो कौन-से 3 गुण हैं जो किसी भी स्त्री को श्रेष्ठ बनाते हैं?

चाणक्य नीति: इन 4 बातों का रखेंगे ध्यान तो हमेशा बचे रहेंगे समस्याओं से

चाणक्य नीति: मनुष्य का 1 दुर्गुण बढ़ा सकता है उसकी मुश्किलें और बिगाड़ सकता है बनते काम

सुखी और समस्या रहित जीवन के लिए हमेशा ध्यान रखें आचार्य चाणक्य के ये 10 सूत्र

चाणक्य नीति: किसी भी व्यक्ति को परखने के लिए इन 4 बातों का ध्यान रखना चाहिए

चाणक्य नीति: जानिए मनुष्य का सबसे बड़ा अवगुण, पाप, धन और आभूषण कौन-सा है

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश