चाणक्य नीति: इन 8 पर कभी नहीं होता दूसरों के दु:ख-दर्द का असर

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने जीवन से संबंधित कई सारी अहम बातें अपने नीति शास्त्र के माध्यम से बताई हैं। उनकी नीतियां आज भी तर्कसंगत हैं, अगर आप अपने जीवन में उनकी नीतियों का अनुसरण करते हैं तो जीवन में कभी भी हारेंगे नहीं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 21, 2021 2:32 PM IST

उज्जैन. चाणक्य की नीतियों की वजह से ही चंद्रगुप्त मौर्य एक बेहतरीन शासक बन पाए थे। आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने अपने नीति संग्रह के एक श्लोक में 8 ऐसे लोगों व चीजों के बारे में बताया है जिन पर किसी भी दूसरे व्यक्ति के दुख का कोई असर ही नहीं होता है।

श्लोक
राजा वेश्या यमो ह्यग्निस्तकरो बालयाचको।
पर दु:खं न जानन्ति अष्टमो ग्रामकंटका:।।

1. राजा
चाणक्य (Chanakya Niti) इस श्लोक के माध्यम से कहते हैं कि, राजा यानी शासन व्यवस्था को कभी भी किसी व्यक्ति के दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वो काननू के नियमों में बंधा होता है और उसके आगे दुख और भावनाओं को नजरअंदाज कर देता है।

2. वैश्या
चाणक्य के अनुसार, वैश्या को केवल अपने काम से मतलब होता है, उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरा व्यक्ति कितना दुखी है या उसकी पीड़ा कितनी है।

3. यमराज
यमराज के बारे में चाणक्य (Chanakya Niti) कहते हैं कि, यमराज पर भी लोगों के दुख का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। वो समय आने पर उनके प्राण ले ही लेते हैं। अगर वो सबके दुखों को समझने लगेंगे तो किसी की मौत ही नहीं होगी।

4. आग
अग्नि को भी मनुष्य के दुख से कोई वास्ता नहीं होता, वो बस सब कुछ जला देना चाहती है। उसे किसी के दुख-दर्द से कोई मतलब नहीं होता।

5. चोर
चोर भी किसी के दुख को नहीं समझते। वो जो करने आता है उसे किए बिना वापस नहीं लौटता चाहे उस चोरी से किसी को भी कितनी ही परेशानी क्यों न हो।

6. छोटे बच्चे
बच्चों को भी किसी की परेशानी या दुख से कोई मतलब नहीं होता। वो नादान होते हैं और इसीलिए किसी की भावनाओं को समझ नहीं पाते।

7. भिखारी
भिक्षु यानी मांगने वालों को भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाला कितना दुखी है। वो बस वही करता है जिसके लिए वो आया है।

8. ग्रामकंटक
गांव के लोगों को परेशान करने वाले लोगों पर भी किसी दूसरे के दुख का असर नहीं होता। वो किसी भी रूप में लोगों को परेशान करते हैं।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

चाणक्य नीति: पैसों के मामले में रखेंगे इन 4 बातों का ध्यान तो कभी नुकसान नहीं उठाएंगे

चाणक्य नीति: नौकरी और बिजनेस में चाहते हैं सफलता तो रखें इन 4 बातों का ध्यान

हमेशा याद रखें आचार्य चाणक्य की ये 4 बातें, कर सकेंगे लाइफ की हर मुश्किल का सामना

Chanakya Niti: इन 3 कामों में कभी जल्दबाजी नहीं करना चाहिए, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ता है 

चाणक्य नीति: जिस व्यक्ति के पास होती हैं ये 3 चीजें, उसके लिए धरती पर स्वर्ग होता है

Share this article
click me!