Chanakya Niti: किस पर भरोसा करें और किस पर नहीं, इन 4 बातों से समझ सकते हैं

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने अपने नीति शास्त्र में कई तरह की नीतियां बनाई हैं, जिसका पालन करने पर सफल और सुखी जीवन बिताया जा सकता है। अगर हम इनके द्वारा बनाई गई नीतियों को सही तरह से पालन करें तो जीवन में कई परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 29, 2021 2:46 AM IST / Updated: Aug 29 2021, 11:35 AM IST

उज्जैन. आज हम आपको आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) के द्वारा बनाई गई एक ऐसी ही नीति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका पालन करने पर किसी व्यक्ति को सही तरीके से परखा जा सकता है। आचार्य चाणक्य की एक नीति के अनुसार…

यथा चतुर्भि: कनकं परीक्ष्यते निघर्षणं छेदनतापताडनै:।
तथा चतुर्भि: पुरुषं परीक्ष्यते त्यागेन शीलेन गुणेन कर्मणा।।

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने अपनी इस नीति में बताया है कि अगर आपको सोने की परख करनी है तो इसके लिए चार तरीके हैं- सोने को रगड़ कर देखा जाय। इसे काटा जाय। आग में तपा कर इसकी शुद्धि की जांच की जाय या फिर पीट कर देखा जाय। अगर सोने में मिलावट होगी तो इन चार तरीकों की जांच से पता चल जाएगा कि सोने में मिलावट है। ठीक इसी तरह से किसी व्यक्ति को परखने के लिए भी चार बातों का ध्यान रखना चाहिए। ये 4 बातें इस प्रकार हैं…

पहली बात- त्याग भावना
उस व्यक्ति पर भरोसा करना चाहिए जो अपने सुखों का त्याग दूसरों को सुख पहुंचाने के लिए करता हो। जो व्यक्ति दूसरों के सुख के लिए अपने सुखों का त्याग करे उस पर भरोसा किया जा सकता है।

दूसरी बात- अच्छी मंशा रखने वाले लोग
जो लोग किसी दूसरे के बारे में गलत मंशा नहीं रखते हैं यानी वे दूसरों की भलाई के बारे में सोचते हैं। ऐसे लोग पर आंख मूंद कर भरोसा किया जा सकता है।

तीसरी बात- गुणों की तुलना 
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जिन लोगों में क्रोध, आलस्य, स्वार्थ औ घंमड जैसे अवगुण होते हैं, उन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। जो सच का साथ देता हो उस पर ही विश्वास करना चाहिए।

चौथी बात- कर्म 
जो व्यक्ति झूठ बोलकर पैसा कमाता हो, उस पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति का चरित्र सिर्फ ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने पर जोर रहता है इसके लिए वह असत्य का साथ देता रहता है। अच्छे कर्म कर पैसा कमाने वालों पर विश्वास रखना चाहिए।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

Chanakya Niti: जिन लोगों में होते हैं ये 6 गुण, वे हमेशा सफलता प्राप्त करते हैं

Chanakya Niti: मित्र बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, कब होती है भाई और पत्नी की पहचान?

Chanakya Niti: समय रहते कर लेना चाहिए ये 3 काम, बाद में मौका नहीं नहीं मिल पाता

Chanakya Niti: युवाओं को पूरी तरह से बर्बाद कर देती हैं ये 5 आदतें, इनसे बचकर रहना चाहिए

Chankya Niti: ये चीजें अंतिम समय तक मनुष्य के साथ रहती हैं, कभी नहीं देती धोखा

Share this article
click me!