आचार्य चाणक्य भारत के महान गुरुओं में से एक थे। उन्होंने अपनी इच्छा शक्ति के बल पर एक साधारण से इंसान को हिंदुस्तान का महान सम्राट बना दिया था। आचार्य चाणक्य ने सुखी जीवन के लिए एक नीति शास्त्र की रचना की, जिसे चाणक्य नीति कहते हैं। इसमें लाइफ मैनेजमेंट के अनेक सूत्र बताए गए हैं।
उज्जैन. जिस समय भारत अलग-अलग जनपदों में बंटा था, आचार्य चाणक्य ने इसे एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। आचार्य चाणक्य ने सुखी जीवन के लिए एक नीति शास्त्र की रचना की, जिसे चाणक्य नीति कहते हैं। इसमें लाइफ मैनेजमेंट के अनेक सूत्र बताए गए हैं। ऐसा ही एक सूत्र ये भी है…
1. जिस धर्म में दया का उपदेश न हो, उस धर्म को छोड़ देना चाहिए। क्योंकि बिना दया के कोई भी धर्म मनुष्य को सही रास्ता नहीं दिखा सकता। 2. गुरु ही वो व्यक्ति होता है जो एक साधारण मनुष्य को जीवन के मूल्यों के बारे में बताता है और जीवन जीने की सही मार्ग सुझाता है। अगर गुरु ही ज्ञानहीन हो तो उसका त्याग कर देना चाहिए। 3. जिस घर में पति-पत्नी प्रेम पूर्वक रहते हैं, वह स्वर्ग के समान होता है। चाणक्य नीति के अनुसार अगर पत्नी क्रोधी स्वभाव की है तो उसके साथ जीवन-यापन मुश्किल हो जाता है, इसलिए ऐसी पत्नी को छोड़ देना चाहिए। 4. कठिन परिस्थिति में भाई-बहन ही सच्चा सहारा होते हैं। लेकिन अगर भाई-बहन में आपके प्रति कोई स्नेह का भाव न हो तो उनका त्याग करना ही बेहतर है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi