Watch Lunar Eclipse 2022: क्या चंद्र ग्रहण को सीधे बिना किसी माध्यम से देखा जा सकता है??

Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर, मंगलवार को साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण हुआ। ये ग्रहण भारत में भी दिखाई दिया। ग्रहण को लेकर हिंदू धर्म में कई नियम और परंपराएं बताई गई हैं। इसके अनुसार, ग्रहण को कभी सीधे नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए।
 

Manish Meharele | Published : Nov 8, 2022 3:07 AM IST / Updated: Nov 08 2022, 06:20 PM IST

उज्जैन. चंद्र और सूर्य ग्रहण प्राकृतिक घटनाएं है। हजारों सालों से ऐसा होता आ रहा है, लेकिन हिंदू धर्म में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर भी देखा जाता है। इस बार साल का अंतिम चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) 8 नवंबर, मंगलवार को हुआ। ग्रहण को लेकर भारतीय जनमानस में कई तरह की भ्रांतियां भी प्रचलित हैं। उनमें से एक ये भी है कि ग्रहण को कभी सीधे नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए (How to watch Watch Lunar Eclipse 2022)। ऐसा करने से आंखों पर बुरा असर होता है और हम अंधे भी हो सकते हैं। आगे जानिए इस बारे में नासा (NASA) क्या कहता है…

सूर्य से निकलती हैं हानिकारक किरणें (Can you see the solar eclipse with the naked eye?)
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) की रिसर्च के अनुसार, चंद्र व सूर्य ग्रहण एक प्राकृतिक घटना है जैसे सूर्योदय और सूर्यास्त होता है, ठीक वैसे ही। सूर्य के प्रकाश से हानिकारक यूवी किरणें निकलती हैं, जो आंखों के लिए हानिकारक होती हैं। सूर्य को सीधे देखने पर हमारी आंखों को नुकसान हो सकता है। इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान या किसी भी समय सूर्य को सीधे नहीं देखना चाहिए। 

चंद्रमा का प्रकाश सौम्य होता है (Chandra Grahan kese dekhen)
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार, चंद्रमा का अपना कोई प्रकाश नहीं होता, ये सूर्य के प्रकाश से चमकता है। इसलिए इसकी किरणें उसकी तीव्र नहीं होती। इसलिए चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देखा जा सकता है। इससे आंखों को किसी तरह का कोई नुकसान होने की संभावना नहीं रहती। इसे देखना पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। अगर फिर भी मन में संकोच हो तो दूरबीन के माध्यम से भी इसे देखा जा सकता है।

कहां-कहां दिखेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण? (Where will the last lunar eclipse of the year be visible?)
भारत के अधिकांश राज्यों में 8 नवंबर को आंशिक चंद्रग्रहण देखने को मिल रहा है। वहीं कोहिमा, अगरतला, गुवाहाटी, कोलकाता, भुवनेश्वर, सिलीगुड़ी, पटना और रांची में पूर्ण ग्रहण लगेगा। अन्य देशों की बात की जाए तो ये ग्रहण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस, एशिया, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण? (How long will the lunar eclipse last?)
आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू - दोपहर 2.39 बजे
पूर्ण चंद्रग्रहण शुरू - दोपहर 3.46 बजे
अधिकतम पूर्ण चंद्रग्रहण - शाम 4:29 बजे
चंद्रग्रहण समाप्त- 6.19 बजे


ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2022 A-Z: चंद्र ग्रहण और सूतक का समय, राशियों पर असर, क्या करें-क्या नहीं? जानें हर बात


Chandra Grahan 2022: 18 साल बाद फिर बनेगा सूर्य-चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, जानें क्यों खास रहेंगे ये ग्रहण?

Chandra Grahan 2022: इन 4 ग्रहों के संयोग से होते हैं ग्रहण, जानें ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
 

Share this article
click me!