Diwali 2022: दीपावली पर दिख जाएं ये 4 तो समझिए आप पर मेहरबान हैं देवी लक्ष्मी

Diwali 2022: दीपावली पर कई शकुन-अपशकुनों की मान्यता भी है। ऐसा कहा जाता है कि दीपावली पर अगर कुछ खास चीजें दिख जाएं तो इसे शुभ संकेत समझना चाहिए और ये जानना चाहिए कि देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी हुई है।
 

Manish Meharele | Published : Oct 24, 2022 5:03 AM IST

आज (24 अक्टूबर, सोमवार) कार्तिक अमावस्या पर दीपावली (Diwali 2022) का पर्व मनाया जाएगा। हर कोई व्यक्ति इस पर्व को लेकर बड़ा ही उत्साहित रहता है। दीपावली से पहले घरों की सफाई की जाती है, नए कपड़े सिलवाए जाते हैं और खाने-पीने के लिए खास व्यंजन भी बनाए जाते हैं। दीपावली से जुड़ी कई मान्यताएं भी हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर दीपावली पर कुछ खास चीजें दिख जाएं तो इसे शुभ संकेत समझना चाहिए और मानना चाहिए कि देवी लक्ष्मी आप पर मेहरबान हैं। आगे जानिए किनका दिखना माना जाता है शुभ…

प्रसन्न मुद्रा में गाय
दीपावली पर कपिला गाय (पीले या केसरिया रंग की) अपने बच्चे सहित प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे तो इससे आपके जीवन की अनेक परेशानियों का अंत हो सकता है। कपिला गाय को भगवान श्रीकृष्ण से जोड़कर देखा जाता है। गाय की प्रसन्न मुद्रा में दिखना आपकी सफलता का संकेत है।

किन्नर दिख जाएं तो समझे गुड लक
मान्यता के अनुसार, दीपावली पर अगर किन्नर दिख जाए तो इसे शुभ संकेत समझना चाहिए। किन्नर बुध ग्रह से संबंधित है, जो बुद्धि का देवता है। बुद्धि से ही धन की प्राप्ति संभव है। अगर दीपावली पर किन्नर दिखे तो उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार, कुछ पैसे दें और बदले में एक सिक्का लें। इसे अपने धन स्थान पर पर रख दें। इससे आपके घर में बरकत बनी रहेगी।

छिपकली दिखे तो समझिए होना वाला है धन लाभ
दीपावली पर अगर छिपकली दिखे तो इसे भी शुभ संकेत समझना चाहिए। घर में छिपकली का दिखना धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी का संकेत देता है। अगर आपको भी दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के बाद घर में छिपकली नजर आए तो उसे भगाए नहीं बल्कि मां लक्ष्मी और कुबेर का नाम लेते हुए धन लाभ की कामना करें। इससे आपकी गरीबी दूर हो सकती है।

बिल्ली का दिखना भी माना जाता है शुभ
बिल्ली से जुड़ी कई मान्यताएं हमारे समाज में प्रचलित हैं। दीपावली पर सफेद बिल्ली नजर आ जाए तो समझना चाहिए को आपको कहीं से अटका हुआ पैसा मिल सकता है और घर-परिवार में भी सुख-समृद्धि बनी रहेगी। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो वह भी पूरा हो सकता है।


ये भी पढ़ें-

Diwali 2022: चाहते हैं सुख-समृद्धि तो दीपावली की रात इन 10 जगहों पर जरूर लगाएं दीपक


Diwali Puja Vidhi 2022: दीपावली पर देवी लक्ष्मी के साथ करें कुबेर और बही खातों की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त भी

Diwali 2022 Upay: दीपावली पर करें इन 5 में से कोई 1 उपाय, दूर हो सकती है पैसों की तंगी
 

Read more Articles on
Share this article
click me!