Diwali 2022: देवी लक्ष्मी की बड़ी बहन धनवान को भी बना देती हैं कंगाल, जानें कौन हैं ये, कहां रहती हैं?

Diwali 2022: दीपावली पर धन की देवी लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से हमारे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। इसके लिए घरों को अच्छी तरह से सजाया भी जाता है।
 

Manish Meharele | Published : Oct 20, 2022 5:24 AM IST

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवी लक्ष्मी सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी हैं। इनकी कृपा से ही जीवन में हर तरह का सुख हमें प्राप्त होता है। हर साल कार्तिक अमावस्या पर देवी लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए दीपावली (Diwali 2022) पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 24 अक्टूबर, सोमवार को है। दीपावली से पहले लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और विशेष सजावट करते हैं ताकि जब देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश करे तो वे यहीं रूक जाएं। जिन घरों में साफ-सफाई नहीं होती, वहां देवी लक्ष्मी नहीं ठहरती और अलक्ष्मी प्रवेश कर जाती हैं। देवी अलक्ष्मी कौन हैं, आगे जानिए इनके बारे में..

कौन हैं देवी अलक्ष्मी? (who is alakshmi)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, धर्म ग्रंथों में देवी लक्ष्मी की बड़ी बहन के बारे में भी बताया गया है, इनका नाम अलक्ष्मी है। नाम से ही पता लगता है कि ये देवी धनवान को भी कंगाल बना सकती हैं। समुद्र मंथन के दौरान ही इनकी भी उत्पत्ति हुई थी, लेकिन इन्हें 14 रत्नों में नहीं गिना जाता। जहां भी अशांति होती है और साफ-सफाई का अभाव होता है, देवी अलक्ष्मी वहीं ठहर जाती हैं और वहां रहने वाले लोगों के धन का नाश कर देती हैं।

कैसा है देवी अलक्ष्मी का रूप?
ग्रंथों के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान कालकूट विष के बाद देवी अलक्ष्मी प्रकट हुईं। ये वृद्धा थीं, इनके बाल पीले, आंखें लाल तथा मुख काला था। देवताओं ने इन्हें वरदान दिया कि जिस घर में कलह हो, वहीं तुम रहो। पद्मपुराण के अनुसार, इनका विवाह उद्दालक ऋषि से हुआ था। वहीं लिंगपुराण में इनके पति का नाम दु:सह नामक ब्राह्मण बताया जाता है। सनत्सुजात संहिता के अनुसार, पति द्वारा छोड़ दिए जाने पर ये पीपल वृक्ष के नीचे रहने लगीं। मान्यता के अनुसार, हर शनिवार को देवी लक्ष्मी इनसे मिलने पीपल के वृक्ष पर आती हैं। 

कहां-कहां निवास करती हैं देवी लक्ष्मी? (where does goddess alakshmi live)
- पद्म पुराण के अनुसार, देवी अलक्ष्मी हड्डी, कोयला तथा बिखरे हुए केश (बाल) में निवास करती हैं। यानी ऐसे घरों में जहां मांस पकाया जाता है। स्त्रियां अपने बाल खुले रखती हैं और जमीन के नीचे कोयला होता है।
- कठोर और झूठ बोलने वाले लोगों के घर में भी देवी अलक्ष्मी का निवास होता है। इसलिए हमेशा सच और मीठा बोलने के लिए कहा जाता है। 
-अभक्ष्य-भक्षियों यानी न खाने योग्य चीजों को खाने वाले लोगों के घर में भी इनका निवास होता है। मांसाहार भी इसमें शामिल है।
- जहां गंदगी रहती है, प्रतिदिन लड़ाई-झगड़ा होता है। जहां के लोग गंदे कपड़े पहनते हैं और अधर्म या गलत काम करते हैं, वहां भी देवी अलक्ष्मी रहती हैं।
- जैसे देवी लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है, वैसे ही देवी अलक्ष्मी को गंदगी पसंद है। जिन घरों में प्रतिदिन साफ-सफाई नहीं होती, वहां देवी अलक्ष्मी निवास करती हैं।


ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2022 Upay: ये हैं वो 5 यंत्र जो कंगाल को भी बना देते हैं मालामाल, जानें इन्हें कब घर लेकर आएं?


Diwali Puja 2022: जानिए लक्ष्मी पूजा में कितने दीपक जलाना चाहिए और क्यों?

Dhanteras 2022: 22 अक्टूबर, दिन शनिवार को है धनतेरस, राशि अनुसार जानिए इस दिन क्या खरीदें...
 

Read more Articles on
Share this article
click me!