Falgun Amavasya 2022: पितृ दोष के अशुभ प्रभाव से बचा सकते हैं ये उपाय, आज फाल्गुन अमावस्या पर करें

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस तिथि को पितरों की तिथि कहा जाता है यानी इस तिथि के स्वामी पितृ देवता होते हैं। आज यानी 2 मार्च, बुधवार को फाल्गुन मास की अमावस्या (Falgun Amavasya 2022) है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 2, 2022 3:48 AM IST

उज्जैन. फाल्गुन हिंदू पंचागं का अंतिम महीना होता है यानी ये हिंदू वर्ष की अंतिम अमावस्या है। इसलिए इसका महत्व और भी अधिक है। इस अमावस्या पर पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध करने का महत्व काफी अधिक है। जो लोग वर्ष भर किसी कारण से पितरों के निमित्त कर्म नहीं कर पाएं हो, वे यदि आज पितृ शांति के उपाय करें तो उन्हें पितृ दोष के अशुभ प्रभाव में कुछ कमी आ सकती है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं। जानिए इस दिन आप कौन से उपाय कर सकते हैं और किन कामों से इस दिन बचना चाहिए…

ये भी पढ़ें- Falgun Amavasya 2022: आज है हिंदू पंचांग की अंतिम अमावस्या, जानिए क्यों खास है ये तिथि, महत्व और उपाय

1. फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya 2022) पर पितरों के लिए सात्विक भोजन बनाना चाहिए। सात्विक भोजन यानी संतुलित आहार। इस दिन तामसिक भोजन का त्याग करें। तामसिक भोजन यानी लहसून-प्याज के साथ बने व्यंजन, अधिक तला-भुना मसालेदार खाना, मांसाहार।
2. श्राद्ध कर्म बहुत साधारण तरीके से करना चाहिए। बहुत अधिक धनी होने पर इस कर्म का ज्यादा विस्तार न करें यानी बड़े पैमाने पर न करें।
3. अमावस्या तिथि की सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं। घर के मंदिर में पूजा करें। दोपहर में करीब 12 बजे श्राद्ध कर्म करें और ब्राह्मणों और जरूरतमंद लोगों दान-दक्षिणा दें।
4. किसी गौशाला में धन और हरी घास का दान करें। पितरों के नाम पर जल का दान करें।
5. फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya 2022) पर पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा है। ऐसा संभव न हो तो नजदीक में जो भी नदी हो, वहां स्नान कर तर्पण करें।
6. अमावस्या की शाम सरसों के तेल के चार दीपक जलाएं। इन्हें घर की चौखट पर रख दें। एक दीपक और एक लोटे में जल लेकर आंख बंद करके अपने पितरों को याद करें और उनसे यह प्रार्थना करें कि पितृ पक्ष खत्म हो गया है, इसलिए आप सभी परिवार के सभी सदस्यों को आशीर्वाद दें और अपने लोक में लौट जाएं। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

 

ये खबरें भी पढ़ें...

Life Management: घर को जलता देख पिता घबरा गए, तभी बेटे ने आकर ऐसी बात कही कि उनकी चिंता दूर हो गई

Life Management: राजा ने बच्ची को भोजन दिया, उसमें एक रत्न भी था, बच्ची की मां ने उसे देखा तो क्या किया?

Life Management: 6 अंधे हाथी देखने गए, किसी ने कहा हाथी नली जैसा होता है, किसी ने खंबे जैसा बताया…फिर क्या हुआ

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata के अंतिम दर्शन में ईशा अंबानी ने ये क्या कर डाला-वीडियो वायरल
Ratan Tata की प्रार्थना सभा में सर्वधर्म, एक साथ दिखे सभी धर्मों के पुजारी
कार्टन से भरे कमरे में CM Atishi ने किया काम, आप ने शेयर किया VIDEO
अजीब किस्सा: माता-पिता के होते हुए भी क्यों अनाथालय भेजे गए थे Ratan Tata
Ratan Tata की तिरंगे में लिपटी सबसे पहली तस्वीर, अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़