Falgun Amavasya 2022: आज है हिंदू पंचांग की अंतिम अमावस्या, जानिए क्यों खास है ये तिथि, महत्व और उपाय

Published : Mar 02, 2022, 08:45 AM IST
Falgun Amavasya 2022: आज है हिंदू पंचांग की अंतिम अमावस्या, जानिए क्यों खास है ये तिथि, महत्व और उपाय

सार

इस बार 2 मार्च, बुधवार को फाल्गुन मास की अमावस्या (Falgun Amavasya 2022) है। ये हिंदू वर्ष की अंतिम अमावस्या होती है। इसलिए इसका महत्व काफी अधिक है।  बुधवार का संयोग होने से इस पर्व पर स्नान-दान और पूजा का महत्व और भी बढ़ गया है।

उज्जैन. अमावस्या को धर्म ग्रंथों में पर्व कहा गया है। इस तिथि पर पितरों की विशेष पूजा की जाती है। ज्योतिष के नजरिये से इस दिन सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में आ जाते हैं। इन दोनों के ग्रहों के बीच का अंतर 0 डिग्री हो जाता है। हर महीने की अमावस्या पर कोई न कोई व्रत या पर्व मनाया जाता है। ये तिथि पितरों की पूजा के लिए खास मानी जाती है। इसलिए इस दिन पितरों की विशेष पूजा करने से सुख और समृद्धि बढ़ती है।

ये भी पढ़ें- Life Management: महामारी से बचने सभी ने कुएं में दूध डाला, लेकिन दूसरे दिन उसमें सिर्फ पानी था…ऐसा क्यों हुआ?

अमावस्या से जुड़ी मान्यताएं
1. धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस तिथि में पितृ अमृतपान कर के एक महीने तक संतुष्ट रहते हैं। इसके साथ ही पितृगण अमावस्या के दिन वायु के रूप में सूर्यास्त तक घर के दरवाजे पर रहते हैं और अपने कुल के लोगों से श्राद्ध की इच्छा रखते हैं। 
2. सालभर की सभी अमावस्याओं पर पितरों के लिए श्राद्ध किया जा सकता है। इस तिथि में पितरों के उद्देश्य से किया गया तीर्थ स्नान, दान और श्राद्ध अक्षय फल देने वाला होता है। 
3. इस तिथि पर भगवान शिव और देवी पार्वती की विशेष पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। सोमवार या गुरुवार को पड़ने वाली अमावस्या को शुभ माना जाता है। 
4. इस बार बुधवार को अमावस्या होना भी अशुभ नहीं रहेगा। सिर्फ रविवार को अमावस्या का होना अशुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Life Management:कार वाले की गलती से एक्सीडेंट होते हुए बचा, ऑटो वाले ने उसे कुछ नहीं कहा, यात्री को बताई वजह?

ये करें फाल्गुन अमावस्या पर
1. अमावस्या पर पितरों के लिए विशेष धूप-ध्यान करने की परंपरा है। अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए। अगर तीर्थों में न जा पाएं तो घर पर ही पवित्र नदियों के जल की कुछ बूंदे नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए। 
2. अमावस्या तिथि पर तर्पण करना चाहिए। इसके लिए एक लोटे में जल भरें, जल में फूल और तिल मिलाएं। इसके बाद ये जल पितरों को अर्पित करें। जल अर्पित करने के लिए जल हथेली में लेकर अंगूठे की ओर से चढ़ाएं। कंडा जलाकर उस पर गुड़-घी डालकर धूप अर्पित करें। पितरों का ध्यान करें।
3. अमावस्या तिथि पर पीपल की पूजा करें और जल चढ़ाएं। शाम को तुलसी के सामने दीपक लगाएं और तुलसी नामाष्टक का पाठ करें। इससे भी शुभ फल मिलते हैं।

 

ये खबरें भी पढ़ें...

Life Management: घर को जलता देख पिता घबरा गए, तभी बेटे ने आकर ऐसी बात कही कि उनकी चिंता दूर हो गई

Life Management: राजा ने बच्ची को भोजन दिया, उसमें एक रत्न भी था, बच्ची की मां ने उसे देखा तो क्या किया?

Life Management: 6 अंधे हाथी देखने गए, किसी ने कहा हाथी नली जैसा होता है, किसी ने खंबे जैसा बताया…फिर क्या हुआ

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम