Holi 2022: मथुरा के इस गांव में धधकती हुई अग्नि के बीच चलकर निकलते हैं पंडाजी, 10 बार कर चुके हैं ये कारनामा

Published : Mar 16, 2022, 01:20 PM IST
Holi 2022: मथुरा के इस गांव में धधकती हुई अग्नि के बीच चलकर निकलते हैं पंडाजी, 10 बार कर चुके हैं ये कारनामा

सार

फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima 2022) को होलिका दहन (Holika Dahan 2022) करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसके दूसरे दिन अबीर-गुलाल से होली (Holi 2022) खेली जाती है। लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं और गले लगते हैं। ये त्योहार हिंदू धर्म की खूबसूरती को दर्शाता है।

उज्जैन. होली का त्योहार भारत के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न परंपराओं के साथ मनाया जाता है। ऐसी ही एक परंपरा मथुरा (Mathura) के नजदीक स्थित फालैन गांव (Phalan Village) भी निभाई जाती है, जो लोगों को हैरान कर देती है। यहां होलिका दहन की रात मंदिर का पंडा जलती हुई अग्नि में से निकलता है और उसे कुछ भी नहीं होता। इस अद्भुत दृष्य को देखने के लिए देश-विदेश के लोग यहां आते हैं। फालैन को भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद (Bhakta Prahlad) का गांव कहा जाता है।

ये भी पढ़ें- Holi 2022: शिवजी-कामदेव और श्रीकृष्ण-पूतना से भी जुड़ी है होली की परंपरा, जानिए कथाएं व रोचक बातें

जानिए क्या है ये परंपरा…
फाल्गुन पूर्णिमा की रात जब होलिका दहन किया जाता है तो फालैन और आस-पास के गांव के लोग हजारों कंडे लेकर यहां आते हैं और करीब 25-30 फीट चौड़ी और 10-12 फीट ऊंची होलिका कंडों से तैयार की जाती है। रात को जब होलिका जलाई जाती है तो शुभ मुहूर्त में पंडा जी जलती होली में से निकलते हैं। वर्तमान में मोनू पंडा इस परंपरा को निभा रहे हैं, वे 10 बार जलती हुई होली में से निकल चुके हैं। हैरानी की बात ये है कि जलती होली में से निकलने वाले पंडा का बाल भी नहीं जलता है। इसके पहले पंडाजी कठिन नियमों का पालन करते हैं और विशेष मंत्रों का जाप भी करते हैं।

ये भी पढ़ें- Holi 2022: होलिका दहन पर आज तक नहीं बना ग्रहों का ऐसा दुर्लभ शुभ संयोग, सुख-समृद्धि के लिए इस दिन ये काम करें
 

लोग इसे कहते हैं भक्त प्रह्लाद का गांव 
मान्यता है कि फालैन गांव दैत्यराज हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रह्लाद का है। इसको लेकर एक कथा ये है कि प्राचीन समय में पुजारी को सपना आया कि एक पेड़ के नीचे भगवान की मूर्ति दबी हुई है। संत के मार्गदर्शन में पंडा परिवार ने उस स्थान खुदाई की तो भगवान नृसिंह और भक्त प्रहलाद की मूर्ति मिली। ये देख संत ने पंडा परिवार को आशीर्वाद दिया कि हर साल होली पर इस परिवार का जो भी व्यक्ति पूरी आस्था से भक्ति करेगा, उसे भक्त प्रहलाद की विशेष कृपा मिलेगी और वह जलती हुई होली से निकल सकेगा। गांव में भक्त प्रहलाद का मंदिर है और यहां एक कुंड भी है।
 

ये भी पढ़ें 

सोई किस्मत जगाना चाहते हैं तो होलिका दहन की रात करें हनुमानजी के इन 3 में से कोई भी 1 उपाय


Holi 2022: बरसाने में खेली जाती है लट्‌ठमार होली, कैसे शुरू हुई ये परंपरा, क्या आप जानते हैं ये खास बातें?

Holika Dahan 2022: अमर होने हिरण्यकश्यप ने मांगे थे खास वरदान, लेकिन वो अपने पुत्र को क्यों मारना चाहता था?

14 मार्च से 14 मई तक रहेगी वसंत ऋतु, इसे क्यों कहते हैं ऋतुराज? ग्रंथों में बताई गई है इससे जुड़ी खास बातें

Holi 2022: होली से जुड़े ये 4 लाइफ मैनेजमेंट टिप्स जीवन में हर कदम पर आपके काम आएंगे

Holi 2022: 3 शुभ योगों के संयोग में होगा होलिका दहन, कम होगा बीमारी का संक्रमण, मंहगाई पर लगेगी रोक

Holi 2022: लड़की पान खाए तो समझो शादी के लिए है राजी, जानिए भगोरिया मेले से जुड़ी खास बातें
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम