फाल्गुन मास की पूर्णिमा (Falgun Purnima 2022) पर होलिका दहन (Holika Dahan 2022) किया जाता है। इस बार ये तिथि 17 मार्च, गुरुवार को है। इस तिथि पर शाम को महिलाएं होलिका की पूजा करती हैं और रात अंत में होलिका (Holi 2022) का दहन किया जाता है।

उज्जैन. ज्योतिषियों की मानें तो इस बार होलिका दहन पर भद्रा दोष रहेगा, इसलिए शाम की बजाय रात में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होलिका दहन किया जाएगा। अन्य ग्रहों की स्थिति पर गौर किया जाए तो इस बार होलिका दहन पर गजकेसरी, वरिष्ठ और केदार नाम के 3 राजयोग बन रहे हैं। होली पर ऐसा दुर्लभ संयोग कम ही बनता है। इतने बड़े शुभ योगों में होलिका दहन होना देश के लिए शुभ रहेगा। इन ग्रह योगों से मान-सम्मान, पारिवारिक सुख और समृद्धि बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें- 13-14 मार्च को पुष्य नक्षत्र का संयोग, 17 मार्च तक रोज बन रहे हैं खरीदारी के शुभ मुहूर्त

शुक्र के नक्षत्र में होगा होलिका दहन
होली पर नक्षत्र, महीने और ऋतु के स्वामी एक ही राशि में रहेंगे। 14 मार्च से वसंत ऋतु शुरू हो रही है, जिसका स्वामी शुक्र होता है। शुक्र के ही पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होलिका दहन होगा। ये ग्रह सुख-सुविधा, समृद्धि, उत्सव, हर्ष और ऐश्वर्य का भी कारक है। वहीं, फाल्गुन महीने का स्वामी शनि है। शुक्र-शनि आपस में मित्र हैं और दोनों ही मकर राशि में साथ होकर युति बना रहे हैं। सितारों की ये स्थिति इस पर्व का शुभ फल और बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें- Holi 2022: होलिका दहन के समय को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए क्या है उचित समय और पूजा विधि?

ग्रहों की स्थिति बना रही शुभ योग
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, 17 मार्च, गुरुवार को होलिका दहन होगा जो कि देव गुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है। साथ ही बृहस्पति का दृष्टि संबंध चंद्रमा से होने पर गजकेसरी योग रहेगा। 
- इस पर्व पर वरिष्ठ और केदार योग भी बन रहे हैं। साथ ही सूर्य का मित्र राशि में होना इस पर्व को और शुभ बना रहा है। होलिका दहन पर विशेष ग्रह-योग से रोग, शोक और दोष का नाश तो होगा ही, दुश्मनों पर भी जीत मिलेगी।
- डॉ. मिश्र के अनुसार, होली के बाद से दीपावली तक बिजनेस करने वालों के लिए अच्छी स्थितियां बनेंगे और फायदे वाला समय रहेगा। इस साल टैक्स वसूली बढ़ सकती है। साथ ही विदेशी निवेश में भी वृद्धि होने के योग हैं।
- काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी के मुताबिक अंतराष्ट्रीय स्तर पर चल रही मंदी खत्म होगी। देश में बीमारियों का संक्रमण कम होने लगेगा और कोई नया रोग भी नहीं आएगा। उद्योग बढ़ेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा समय शुरू होगा। महंगाई पर नियंत्रण बना रहेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये भी पढ़ें-

2 अप्रैल से आरंभ होगी चैत्र नवरात्रि, बनेगा शनि-मंगल का शुभ योग, ग्रहों की स्थिति दिलाएगी शुभ फल


Holashtak 2022: 17 मार्च को होलिका दहन के साथ खत्म हो जाएगा फाल्गुन मास, इसके पहले 8 दिन रहेगा होलाष्क

31 मार्च तक मकर राशि में रहेगा सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

गुजरात के वलसाड़ में है 300 साल पुराना अनोखा मंदिर, यहां होती है मछली की हड्डियों की पूजा

क्या महाभारत युद्ध में शिवजी ने भी दिया था पांडवों का साथ, अर्जुन ने महर्षि वेदव्यास को बताई थी ये अनोखी घटना?