12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal 12 January 2026: 12 जनवरी, सोमवार को शुक्र ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

12 जनवरी 2026 का राशिफल
12 January 2026 Ka Rashifal: 12 जनवरी 2026 को मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, ये लंबी दूरी की यात्रा से बचें। वृषभ राशि वाले के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है, साझेदारी के काम में फायदा होगा। मिथुन राशि वाले धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, इन्हें कोई उपहार भी मिल सकता है। कर्क राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, ये कोई बड़ी खरीदी कर सकते हैं। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
मेष राशिफल 12 जनवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों को लेकर दिन बहुत शुभ है। मन में दूसरों का भला करने की इच्छा रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा करने का विचार मन में आ सकता है। आपको आलस्य से बचना चाहिए। सेहत का भी ध्यान रखें।
वृषभ राशिफल 12 जनवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
परिवार में आज कोई अप्रिय घटना हो सकती है इसलिए सोच-समझकर ही बात करें। कोई महत्वपूर्ण समय पर न होने से टेंशन बनी रहेगी। नौकरी-बिजनेस में लोग आपके काम से काफी खुश रहेंगे। साझेदारी के काम में फायदा होने की काफी उम्मीद है।
मिथुन राशिफल 12 जनवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा करने का मौका मिलेगा। घर का वातावरण बहुत ही सुखद रहेगा। लाइफ पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है। संतान के व्यवहार से आपको बहुत ही खुशी मिलेगी।
कर्क राशिफल 12 जनवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज निगेटिव विचार आपको परेशान कर सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर अशांति रहेगी। गलत खान-पान के चलते पेट के रोग हो सकते हैं। गैरजरूरी बातों पर ध्यान न दें। घर के लिए बड़ी खरीरी के योग आज बन रहे हैं। संतान सुख मिलेगा।
सिंह राशिफल 12 जनवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
स्टूडेंट्स को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। बिजनेस में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। कोई उपहार भी आज मिल सकता है। दिन शुभ रहेगा।
कन्या राशिफल 12 जनवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आपका पारिवारिक जीवन बहुत ही सुखद रहेगा। कुछ लोग आपके काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं, जिससे आप क्रोधित हो सकते हैं। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। वर्क प्लेस पर किसी से कहासुनी संभव है। सेहत में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
तुला राशिफल 12 जनवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
संपत्ति की खरीद-फरोख्त से धन लाभ के योग बनेंगे। आप इन्वेस्टमेंट के बारे में विचार कर सकते हैं। कामुक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
वृश्चिक राशिफल 12 जनवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आंखों से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। आपका मनोबल आज थोड़ा कमजोर रहेगा। असंयमित भोजन आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। परिवार वालों से व्यवहार ठीक रखने की कोशिश करें।
धनु राशिफल 12 जनवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
बिजनेस में धन लाभ के योग बन सकते हैं। बिजनेस में नए अनुबंध हो सकते हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। आपकी कार्यप्रणाली में पहले से काफी सुधार हो सकता है। पैतृक बिजनेस में फायदा हो सकता है। आपके फैसले सही साबित करेंगे।
मकर राशिफल 12 जनवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट में पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से लाभ हो सकता है। सेहत पहले से काफी कमजोर रह सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लोग अपने स्वार्थ के कारण आपसे संपर्क रखेंगे।
कुंभ राशिफल 12 जनवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
अगर आप नई नौकरी तलाश रहे हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर आपका विशेष ध्यान रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। सोचे हुए काम देरी से पूरे होंगे, जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
मीन राशिफल 12 जनवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज आपका दिन बहुत व्यस्त रहेगा। आज आपका मन किसी काम में भी नहीं लगेगा। अनजान लोगों पर अधिक भरोसा न करें। मशीनरी से जुड़े कामों में समस्या आ सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। संतान सुख मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।