9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Aaj Ka Rashifal 9 January 2026: 9 जनवरी, शुक्रवार को शोभन, अतिगण्ड, शुभ और अमृत नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

9 जनवरी 2026 का राशिफल
9 January 2026 Ka Rashifal: 9 जनवरी 2026 को मेष राशि वालों के खिलाफ षड़यंत्र हो सकता है, ये थका हुआ महसूस करेंगे। वृषभ राशि वाले संतान से दुखी रहेंगे, सेहत का ध्यान रखें। मिथुन राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी लेकिन परिवार वालों से परेशान रहेंगे। कर्क राशि वालों को मनचाहा भोजन मिलेगा, सेहत भी ठीक रहेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर 23 साल बाद दुर्लभ संयोग, जानें मुहूर्त, दान, पूजा से जुड़ी हर बात
मेष राशिफल 9 जनवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
दुश्मन आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को महत्व देंगे तो तनाव बढ़ सकता है। शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ गुप्त बातें शेयर कर सकते हैं। लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या है साल के पहले चंद्र ग्रहण की डेट? नोट करें सूतक की टाइमिंग
वृषभ राशिफल 9 जनवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी और नौकरी में भी अतिरिक्त इनकम हो सकती है। शुगर के मरीज अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। संतान के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। खरीदी सोच-समझकर करें नहीं तो कोई आपको आसानी से ठग सकता है।
मिथुन राशिफल 9 जनवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। वर्क प्लेस पर आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहने वाला है। किसी वजह से आप आपकी बदनामी हो सकती है। बिजनेस में नया प्रयोग सफल साबित हो सकता है। परिवार को लेकर परेशान रहेंगे।
कर्क राशिफल 9 जनवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज आपके सभी रूके हुए काम एक के बाद होते चले जाएंगे। मनचाहा भोजन मिलेगा। आपकी लाइफ स्टाइल में सुधार होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत भी पहले से काफी ठीक रहेगी।
सिंह राशिफल 9 जनवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
अनुभवी लोगों की सलाह से नया काम शुरू कर सकते हैं जिससे भविष्य में लाभ होगा। अपने व्यवहार पर आपको नियंत्रण रखना चाहिए। सेहत पर मौसम का असर साफ दिखाई देगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। संतान सुख मिलेगा।
कन्या राशिफल 9 जनवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
लोग आज आपके विचारों से सहमत हो सकते हैं। घर का वातावरण काफी सुखद रहेगा। परिवार वाले आपकी बातों से सहमत हो सकते हैं। बिजनेस में रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी।
तुला राशिफल 9 जनवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे। पार्टनर की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो विवाद संभव है। सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। बिजनेस में नया प्रयोग करने से आपको बचना चाहिए।
वृश्चिक राशिफल 9 जनवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज आपको परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बिजनेस में नई डील संभव है। अगर किसी से पैसा उधार लेना है तो वह भी मिल सकती है। परिवार की स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रह सकते हैं।
धनु राशिफल 9 जनवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
संतान की शिक्षा में अगर कोई परेशानी आ रही है तो वह दूर हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। दूसरों की मदद करके आपको अच्छा रहेगा। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है।
मकर राशिफल 9 जनवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
कोई खोई हुई चीज आज आपको फिर से मिल सकती है। कोई गुड न्यूज मिलने की खुशी होगी। नौकरी में अधिकारियों से वाद-विवाद करने से बचें। पहले से चली आ रही समस्या का निदान होगा। वर्क प्लेस पर आप लोगों की मदद करेंगे, इससे खुशी मिलेगी।
कुंभ राशिफल 9 जनवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आप किसी अन्य व्यक्ति पर भरोसा न रखें। प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर हो सकते हैं। संकोच के कारण आप अपने मन की बात किसी से शेयर नहीं कर पाएंगे। बिजनेस-नौकरी की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। परिवार का माहौल ठीक नहीं रहेगा।
मीन राशिफल 9 जनवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। बिजनेस में अगर कोई योजना अधूरी है तो आज वह पूरी हो सकती है। पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। दूसरों की बातों में बिल्कुल न आएं नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।