- Home
- Religion
- Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
Shukra Gochar 2026: सुख-संपत्ति देने वाला ग्रह शुक्र 3 राशि वालों के लिए परेशानी ख़ड़ी कर सकता है। इन 3 राशि के जीवन में अचानक पैसों की तंगी आ सकती है और धन हानि के योग भी बनेंगे। इन राशि वालों को कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा।

12 जनवरी को शुक्र बदलेगा राशि
Shukra Rashifal January 2026: 12 जनवरी को साल 2026 का पहला पहला राशि परिवर्तन होगा। इस दिन शुक्र ग्रह धनु से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। शुक्र का ये राशि परिवर्तन 3 राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। इन 3 राशि वालों के जीवन में अचानक पैसों की तंगी आ सकती है। बिजनेस-नौकरी में भी धन हानि के योग बन सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां और शुक्र के राशि परिवर्तन का इन पर क्या असर होगा…
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: साल का पहला राशि परिवर्तन 12 जनवरी को, शुक्र करेगा 4 राशि वालों को मालामाल!
मेष राशि वालों को होगी धन हानि
शुक्र के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोगों का इन्वेस्टमेंट डूब सकता है। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह भी लंबे समय के लिए अटक सकता है। लव लाइफ में भी परेशानियां एक के बाद एक आती रहेंगी। सोचे हुए काम न होने से मन में बैचेनी बनी रहेगी। संतान के कारण समाज में अपमान हो सकता है।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: सूर्य बदलेगा राशि, 5 राशि वालें की निखरेगी किस्मत-जेब में आएगा पैसा!
कर्क राशि वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि शुक्र के कारण इनके जीवन में कोई बड़ी धन हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। अगर ये लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं तो फिलहाल इसे टाल दें। नौकरी में अधिकारी इनके काम से नाखुश रहेंगे। कोई बुरी खबर भी इन्हें मिल सकती है। सेहत को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।
धनु वालों को को होगी पैसों की तंगी
इस राशि के लोगों को अचानक पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ना चाहते हुए भी किसी से पैसे उधार लेने पड़ेंगे। वैवाहिक सुख में भी कमी हो सकती है। व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद होगा। अगर कहीं से पैसा आने वाला है तो वह भी अटक सकता है। कुछ अनचाही यात्राओं पर जाना पड़ेगा जिससे मानसिक और शारीरिक कष्ट की स्थिति बन सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।