- Home
- Astrology
- Horoscope
- Surya Gochar 2026: सूर्य बदलेगा राशि, 5 राशि वालें की निखरेगी किस्मत-जेब में आएगा पैसा!
Surya Gochar 2026: सूर्य बदलेगा राशि, 5 राशि वालें की निखरेगी किस्मत-जेब में आएगा पैसा!
Surya Gochar 2026: साल 2026 के पहले महीने जनवरी में सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से 5 राशि वालों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा और इनकी जेब में पैसा भी आएगा।

Surya-Gochar-2026-jan-rshifal
Surya Rashifal January 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य कौ सौर मंडल का राजा कहा गया है। सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। जब भी सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाता है तो इसे संक्रांति कहते हैं। साल 2026 के पहले महीने जनवरी में सूर्य 14 तारीख को धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा मगर सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव 5 राशि वालों को होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें कौन-सी हैं ये 5 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या है साल के पहले चंद्र ग्रहण की डेट? नोट करें सूतक की टाइमिंग
मेष राशि वालों को होगा धन लाभ
सूर्य का गोचर आपके दसवें भाव (कर्म भाव) में होगा। सूर्य के राशि बदलने से मेष राशि वालों को धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं या प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, तो यह समय उत्तम है। पिता और पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 2026: इस सप्ताह 5 राशि वाले रहेंगे लकी, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी सक्सेस
वृषभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
सूर्य आपके नौवें भाव (भाग्य भाव) में प्रवेश करेंगे। ऐसा होने से इनका सोया हुआ भाग्य जाग उठेगा। लंबी दूरी की यात्राएं सफल होंगी और धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी।
सिंह वालों की चमकेगी किस्मत
सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं और छठे भाव (शत्रु व रोग भाव) में गोचर करेंगे। ऐसा होने से शत्रुओं पर आपकी विजय होगी। यदि कोई पुराना कर्ज या कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। सेहत में सुधार होगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
सूर्य आपके तीसरे भाव (पराक्रम भाव) में रहेंगे। इस राशइ के लोगों के साहस और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग, मीडिया या लेखन के क्षेत्र में हैं, उनके लिए यह समय गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है।
मकर वालों को मिलेगा सम्मान
सूर्य आपके ग्यारहवें भाव (आय भाव) में गोचर करेंगे। यह समय आपकी आर्थिक स्थिति को बहुत मजबूत बनाएगा। आय के एक से अधिक स्रोत बनेंगे। पुराने निवेश से अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है और सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।