MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Weekly Horoscope 2026: इस सप्ताह 5 राशि वाले रहेंगे लकी, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी सक्सेस

Weekly Horoscope 2026: इस सप्ताह 5 राशि वाले रहेंगे लकी, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी सक्सेस

Weekly Horoscope 2026: साल 2026 के पहले महीने जनवरी का पहला सप्ताह 5 से 11 तारीख तक रहेगा। इस दौरान ग्रहों की स्थिति में होने वाले परिवर्तनों का असर सभी 12 राशि के लोगों पर देखने को मिलेंगे। आगे पढ़ें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

5 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jan 04 2026, 09:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जनवरी 2026 तक
Image Credit : Getty

साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जनवरी 2026 तक

Weekly Rashifal 2026: जनवरी 2026 का पहला सप्ताह 5 से 11 तारीख तक रहेगा। इस दौरान कौन भी बड़ा ग्रह राशि नहीं बदलेगा। सिर्फ चंद्रमा ही हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेगा। इस पूरे सप्ताह में धनु राशि में सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध की युति बनी रहेगी, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। वहीं केतु सिंह राशि, राहु कुंभ में, शनि मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति सभी 12 राशियों पर असर डालेगी। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…


ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: साल का पहला राशि परिवर्तन 12 जनवरी को, शुक्र करेगा 4 राशि वालों को मालामाल!

213
मेष साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह बिजनसे में अच्छे संकेत आपको मिलेंगे। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बनेंगे। कुछ नया काम शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। सप्ताह के बीच में परिवार में किसी बात पर कलह की स्थिति बन सकती है। ना चाहते हुए भी किसी काम में पैसा खर्च करना पड़ेगा। कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal January 2026: साल का पहला महीना 5 राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के बुजुर्गों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। धन से संबंधित समस्या दूर हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है। दोस्तों का सहयोग इस सप्ताह में मिलेगा। नया वाहन खदीरने की योजना बना सकते हैं। कोई गुप्त शत्रु आपके खिलाफ साजिश सच सकता है। सावधान रहें।

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के कईं मौके मिलेंगे। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी। निजी संबंधों में कुछ विवाद की स्थिति सप्ताह के अंत में बन सकती है। वाहनो में खराबी आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। पुराने विवादों का अंत हो सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर कोई लोन चल रहा है तो उसे लेकर मन में चिंता रहेगी। विदेश यात्रा से बचें नहीं तो परेशानी हो सकती है।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी सेहत में काफी सुधार आ सकता है। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। बिजनेस में ब़ड़े सौदे हो सकते हैं। थोड़ी से मेहनत से कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर सप्ताह के बीच में मिलेगी जिससे आपका तनाव बढ़ सकता है। अनजान लोगों की मदद लेने से बचें नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरूआत बहुत शुभ रहेगी। भाई-बहनों की मदद मिलेगी। सेहत और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक कामों में शामिल होकर अच्छा लगेगा। सप्ताह के बीच में कोई महत्वपूर्ण योजना रूक सकती है जिससे आपको परेशानी होगी। फिजूलखर्ची से बजट बिगड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप नए काम की योजना बना सकते हैं। घर की साज-सज्जा पर काफी पैसा खर्च हो सकता है। ऑफिस में अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। बिगड़े हुए काम फिर से बन सकते हैं। बिजनेस को बढ़ाने की योजनाएं बनाएंगे। कुछ लोग आपकी मेहनत का श्रेय लेने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने आस-पास से लोगों से ही सावधान रहना होगा।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार आने की उम्मीद है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। घर से जुड़ी कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। विवाह से संबंधित बातों पर विचार होगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल

विवाह योग्य कन्याओं का रिश्ता तय हो सकता है। इनकम बढ़ने से खुशी होगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलने की योग भी इस सप्ताह में बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। कफ और खांसी जैसी समस्या हो सकती है। कोई अनचाहा डर मन में बना रहेगा। भाइयों के साथ आपका व्यवहार खराब हो सकता है। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। पहले की गई मेहनत का फल इस सप्ताह आपको मिल सकता है। किसी बात पर पति-पत्नी में बड़ी बहस हो सकती है। बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या है वे अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरूआत बहुत ही शुभ रहेगी। इन्वेस्ट के लिए समय अनकुूल है। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े काम करते हैं, उन्हें बड़ा पद मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक उत्सव जैसे विवाह या सगाई आदि हो सकती है। अतिरिक्त धन लाभ के योग बन सकते हैं। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। पड़ोसियों से अगर किसी बात पर विवाद है तो उसका अंत होगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल

राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलने के योग इस सप्ताह में बन रहे हैं। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार के नये-नये आइडियाज़ मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से धन लाभ भी हो सकता है। अटके हुए कामों में गति आएगी। प्रेम संबंधों को लेकर अनबन की स्थिति बन सकीत है। स्टूडेंट्स अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nakshatras: इन नक्षत्रों में जन्मे लोगों को कोई पसंद क्यों नहीं करता? जानें वजह
Recommended image2
इन तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बातों के जादूगर, मिनटों में चला देते हैं जादू!
Recommended image3
4 जनवरी का राशिफल, 5 राशि वालों का मिलेगा मान-सम्मान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved