- Home
- Astrology
- Horoscope
- Shukra Gochar 2026: साल का पहला राशि परिवर्तन 12 जनवरी को, शुक्र करेगा 4 राशि वालों को मालामाल!
Shukra Gochar 2026: साल का पहला राशि परिवर्तन 12 जनवरी को, शुक्र करेगा 4 राशि वालों को मालामाल!
Shukra Gochar 2026: साल 2026 का पहला राशि परिवर्तन 12 जनवरी, रविवार को होगा। इस दिन शुक्र ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र का ये राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।

Shukra-Gochar-2026-january Rashifal
Shukra Rashifal January 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का विशेष महत्व बताया गया है। शुक्र ग्रह के शुभ फल से ही जीवन में सुख-समृद्धि और ऐशो-आराम मिलता है। जिसकी कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में होता है, उसे जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। शुक्र 23-24 दिनों में राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह धनु राशि में स्थित है। 12 जनवरी को शुक्र धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। ये साल 2026 का पहला राशि परिवर्तन होगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से…
ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal January 2026: साल का पहला महीना 5 राशि वालों के लिए रहेगा शुभ
वृषभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत
शुक्र के राशि बदलने से वृषभ राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इनका अटका हुआ धन इन्हें वापस मिल सकता है। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। अगर ये कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसमें भी इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। हर तरह की खुशी इन्हें मिलेगी।
ये भी पढ़ें-
Horoscope 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से
सिंह राशि वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। कोई मंहगा उपहार भी इन्हें मिल सकता है। अगर नया मकान लेने की सोच रहे हैं तो बहुत ही शुभ रहेगा। लव लाइफ भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। संतान की सेहत की चिंता से मुक्त रहेंगे। दोस्तों के साथ पार्टी एंजॉय करने का मौका मिलेगा। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे हो सकते हैं।
तुला वाले को मिलेगा पार्टनर
इस राशि के जो लोग लाइफ पार्टनर की तलाश में हैं, उनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा भी इस समय मिल सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होने के योग इस समय मिल सकते हैं। माता-पिता के सहयोग से नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
इस राशि के लोगों के बैंक बैलेंस में तेजी आएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अगर किसी बैंक में लोन के लिए अप्लाय किया है तो सफलता मिलने के पूरे चांस हैं। नया वाहन भी खरीद सकते हैं। मनपसंद भोजन मिलेगा। स्त्री सुख भी प्राप्त होगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। ये समय इनके लिए खास रहने वाला है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।