MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Horoscope 2026: किस राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2026? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से

Horoscope 2026: किस राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2026? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से

Horoscope 2026: नया साल 2026 किसके लिए कैसा रहेगा, किसे सफलता मिलेगी-किसे असफलता? इसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। इसे जानने का सबसे अच्छा तरीका है राशिफल?

5 Min read
Manish Meharele
Published : Dec 30 2025, 12:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
Yearly Rashifal 2026
Image Credit : Getty

Yearly-Rashifal-2026

Horoscope 2026 In Hindi: नया साल शुरू होते ही सबसे पहले लोग ये जानने की कोशिश करते हैं कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा यानी इस साल उनके जीवन में क्या अच्छा या क्या बुरा होने की संभावना है। इसके लिए राशिफल सबसे अच्छा माध्यम से है। साल 2026 को लेकर भी लोगों के मन में जिज्ञासा है। इसी जिज्ञासा को शांत करने के लिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा ने तैयार किया है पूरा साल का राशिफल। यह राशिफल साल 2026 के प्रमुख ग्रहों (शनि, गुरु और राहु-केतु) के गोचर पर आधारित है। आगे जानिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल…


ये भी पढ़ें-
Ank Rashifal 2026: बर्थ डेट से जानें किसके लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक अंक राशिफल

213
मेष राशिफल 2026 (Aries Horoscope 2026)
Image Credit : Getty

मेष राशिफल 2026 (Aries Horoscope 2026)

2026 मेष राशि वालों के लिए धैर्य की परीक्षा का वर्ष है। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है।
करियर: नौकरी में कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन मार्च के बाद स्थितियां सुधरेंगी। 
आर्थिक: धन का आगमन होगा पर बीमारी या पुराने कर्ज चुकाने में खर्च हो सकता है। 
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।


ये भी पढ़ें-
राशिफल 2026: मेष से मिथुन तक...6 राशि वालों के लिए बन रहा विदेश जानें का योग!

313
वृषभ राशिफल 2026 (Taurus Horoscope 2026)
Image Credit : Getty

वृषभ राशिफल 2026 (Taurus Horoscope 2026)

यह वर्ष आपके लिए उन्नति के नए द्वार खोलेगा। गुरु का गोचर आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा।
करियर: व्यापार में विस्तार के योग हैं। नई साझेदारी लाभदायक रहेगी।
आर्थिक: संपत्ति या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
रिश्ते: अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है।
स्वास्थ्य: खान-पान पर नियंत्रण रखें वरना मोटापे की समस्या हो सकती है।
उपाय: शुक्रवार को कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं।

413
मिथुन राशिफल 2026 (Gemini Horoscope 2026)
Image Credit : Getty

मिथुन राशिफल 2026 (Gemini Horoscope 2026)

इस राशि के लिए 2026 बौद्धिक कार्यों में सफलता दिलाएगा।
करियर: लेखन, शिक्षण और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिलेगी। 
आर्थिक: आय के एक से अधिक स्रोत बनेंगे।
रिश्ते: अविवाहितों के लिए विवाह के योग प्रबल हैं।
स्वास्थ्य: मानसिक थकान महसूस हो सकती है, ध्यान का सहारा लें।
उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।

513
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope 2026)
Image Credit : Getty

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope 2026)

इस राशि वालों के लिए यह वर्ष भावनात्मक स्थिरता और सुख का है।
करियर: नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि की संभावना है।
आर्थिक: निवेश के लिए साल का उत्तरार्ध (जुलाई के बाद) बहुत अच्छा है।
रिश्ते: घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।
स्वास्थ्य: माता की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें और सोमवार को जल में दूध मिलाकर अर्पित करें।

613
सिंह राशिफल 2026 (Leo Horoscope 2026)
Image Credit : Getty

सिंह राशिफल 2026 (Leo Horoscope 2026)

इस राशि के लिए 2026 साहस और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा।
करियर: विदेशी कंपनियों से जुड़ने या विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे।
आर्थिक: अचानक धन लाभ हो सकता है, लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचें।
रिश्ते: भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: आँखों और हड्डियों का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: प्रतिदिन 'ओम सूर्याय नमः' का जाप करें।

713
कन्या राशिफल 2026 (Virgo Horoscope 2026)
Image Credit : Getty

कन्या राशिफल 2026 (Virgo Horoscope 2026)

इस राशि वालों के लिए यह वर्ष अनुशासन और मेहनत का है।
करियर: ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। मेहनत का फल देरी से मिलेगा लेकिन मीठा होगा।
आर्थिक: बजट बनाकर चलें, अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी।
रिश्ते: प्रेम संबंधों में गलतफहमियां हो सकती हैं, संवाद बनाए रखें।
स्वास्थ्य: पेट संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं।
उपाय: पक्षियों को सप्तधान्य (सात प्रकार का अनाज) डालें।

813
तुला राशिफल 2026 (Libra Horoscope 2026)
Image Credit : Getty

तुला राशिफल 2026 (Libra Horoscope 2026)

इस राशि के लिए 2026 सामंजस्य और प्रेम का वर्ष है।
करियर: कला, फैशन और फिल्म जगत से जुड़े लोगों को नाम और पैसा मिलेगा। 
आर्थिक: पुराने अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं।
रिश्ते: वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य: त्वचा और एलर्जी की समस्या हो सकती है।
उपाय: इत्र का प्रयोग करें और देवी लक्ष्मी की पूजा करें।

913
वृश्चिक राशिफल 2026 (Scorpio Horoscope 2026)
Image Credit : Getty

वृश्चिक राशिफल 2026 (Scorpio Horoscope 2026)

इस राशि के लिए 2026 गहरे शोध और परिवर्तन का वर्ष है।
करियर: रिसर्च और तकनीकी क्षेत्र में काम करने वालों को बड़ी सफलता मिलेगी। 
आर्थिक: आकस्मिक लाभ के योग हैं, लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
रिश्ते: ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय: मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

1013
धनु राशिफल 2026 (Sagittarius Horoscope 2026)
Image Credit : Getty

धनु राशिफल 2026 (Sagittarius Horoscope 2026)

यह वर्ष आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। गुरु की कृपा से ज्ञान और समृद्धि बढ़ेगी। 
करियर: उच्च शिक्षा और नई स्किल्स सीखने के लिए समय श्रेष्ठ है।
आर्थिक: पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।
रिश्ते: बच्चों की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
स्वास्थ्य: लिवर और शुगर की समस्या से सावधान रहें।
उपाय: गुरुवार को चने की दाल का दान करें।

1113
मकर राशिफल 2026 (Capricorn Horoscope 2026)
Image Credit : Getty

मकर राशिफल 2026 (Capricorn Horoscope 2026)

शनि के प्रभाव से आपके कार्यों में धीमी गति रहेगी, लेकिन स्थिरता आएगी।
करियर: नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो साल के मध्य में प्रयास करें।
आर्थिक: भूमि-भवन के काम में लाभ होगा।
रिश्ते: परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: पैरों और घुटनों का दर्द हो सकता है।
उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

1213
कुंभ राशिफल 2026 (Aquarius Horoscope 2026)
Image Credit : Getty

कुंभ राशिफल 2026 (Aquarius Horoscope 2026)

इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का मध्यम चरण रहेगा।
करियर: अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। आलस्य को त्यागना होगा। 
आर्थिक: व्यापार में नए प्रयोगों से बचें। बचत पर ध्यान दें।
रिश्ते: सामाजिक दायरा बढ़ेगा, नए मित्र बनेंगे।
स्वास्थ्य: अनिद्रा और तनाव से बचने के लिए योग करें।
उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करें।

1313
मीन राशिफल 2026 (Pisces Horoscope 2026)
Image Credit : Getty

मीन राशिफल 2026 (Pisces Horoscope 2026)

इस राशि के लिए 2026 आध्यात्मिक जागृति और यात्राओं का वर्ष है।
करियर: काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्राएं होंगी।
आर्थिक: दान-पुण्य में पैसा खर्च होगा, लेकिन मानसिक शांति मिलेगी।
रिश्ते: पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य: नसों और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और केसर का तिलक लगाएं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
30 दिसंबर का राशिफल, 4 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ
Recommended image2
राशिफल 2026: मेष से मिथुन तक...6 राशि वालों के लिए बन रहा विदेश जानें का योग!
Recommended image3
Now Playing
Weekly Tarot Rashifal: 29 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक कैसा बीतेगा आपका समय? । Weekly Horoscope
Recommended image4
29 दिसंबर का राशिफल, 3 राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
Recommended image5
Weekly Horoscope 2026: चतुर्ग्रही योग से होगी नए साल की शुरूआत, 4 राशियों का चमकेगा भाग्य
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved