गरुड़ पुराण: ये 4 काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए, इनसे लाइफ में बढ़ती है परेशानियां

Published : Feb 05, 2020, 11:00 AM IST
गरुड़ पुराण: ये 4 काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए, इनसे लाइफ में बढ़ती है परेशानियां

सार

जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए शास्त्रों में कई नीतियां बताई गई हैं। अगर इन नीतियों का पालन किया जाता है तो हमारी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

उज्जैन. गरुड़ पुराण के नीतिसार में 4 ऐसे काम बताए हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए, वरना परेशानियां बढ़ती हैं और जीवन की सुख-शांति भंग हो जाती है। जानिए ये काम कौन-कौन से हैं...

1. घमंड न करें
कुछ लोगों को अपने पद और धन का घमंड हो जाता है, इस घमंड के कारण वे दूसरों को नीचा समझने लगते हैं। ऐसे लोग समय-समय पर दूसरों को नीचा दिखाने में भी चुकते नहीं हैं। इस काम की वजह से दूसरों को पीड़ा पहुंचती है। किसी भी प्रकार दूसरों को दुख देना पाप माना गया है, इसीलिए कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए।

2. दूसरों से जलें नहीं
अधिकतर लोगों दूसरों की सफलता और सुख-सुविधा देखकर जलते हैं। इसकी वजह से मानसिक तनाव बढ़ाता है। दूसरों से जलन की भावना न रखें। जो चीजें हमारे पास हैं, हमें उनसे ही संतोष प्राप्त कर लेना चाहिए।

3. दूसरे के धन पर नजर न रखें
कुछ लोग दूसरों के धन को हड़पने की इच्छा रखते हैं और इसके लिए प्रयास भी करते हैं। दूसरों के धन या संपत्ति को पाने की इच्छा करना शास्त्रों में पाप माना गया है। इस काम से बचना चाहिए। व्यक्ति को धन पाने के लिए धर्म के अनुसार काम करना चाहिए।

4. न करें बुराई
दूसरों की बुराई नहीं करना चाहिए। हमें सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। शास्त्रों में बुराई करना पाप कर्म माना गया है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Periods During Navratri: नवरात्रि में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें 9 दिन का व्रत रखने के नियम
Bat in House: घर में चमगादड़ का आना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु और ज्योतिष क्या कहता है