गरुड़ पुराण: जो भी व्यक्ति ये 5 काम करता है, देवी लक्ष्मी उसका त्याग कर देती है

Published : May 15, 2020, 05:53 PM IST
गरुड़ पुराण: जो भी व्यक्ति ये 5 काम करता है, देवी लक्ष्मी उसका त्याग कर देती है

सार

गरुड़ पुराण के अनुसार, आगे बताए गए 5 काम करने से देवी लक्ष्मी मनुष्य तो क्या स्वयं भगवान विष्णु का भी त्याग कर देती हैं।

उज्जैन. लाइफ मैनेजमेंट की दृष्टि से देखा जाए तो 5 काम करने वाले लोग आलसी व गैर जिम्मेदार होते हैं, इसलिए न तो ये किसी पद पर पहुंच पाते हैं और न ही धन कमा पाते हैं। इसलिए कहा गया है कि लक्ष्मी इन्हें छोड़ देती हैं।

श्लोक
कुचैलिनं दन्तमलोपधारिणं ब्रह्वाशिनं निष्ठुरवाक्यभाषिणम्।
सूर्योदये ह्यस्तमयेपि शायिनं विमुञ्चति श्रीरपि चक्रपाणिम्।।

अर्थात्- 1. मैले वस्त्र पहनने वाले, 2. दांत गंदे रखने वाले, 3. ज्यादा खाने वाले, 4. कठोर बोलने वाले, 5. सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सोने वाले स्वयं विष्णु भगवान हों तो उन्हें भी देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं।

1. मैले कपड़े पहनना
गरुड़ पुराण के अनुसार, मैले वस्त्र यानी गंदे कपड़े पहनने वालों को देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं।

लाइफ मैनेजमेंट
आप साफ-स्वच्छ रहेंगे तो लोग आपसे मिलने-जुलने में संकोच नहीं करेंगे। अगर आप कोई व्यापार करते हैं तो जान-पहचान बढ़ने से आपके व्यापार में भी इजाफा होगा और यदि आप नौकरी करते हैं कि आपकी स्वच्छता देखकर मालिक भी खुश रहेगा। इसके विपरीत आप गंदे कपड़े पहनेंगे तो लोग आपसे दूरी बनाए रखेंगे। ऐसी स्थिति में आपका व्यापार ठप्प हो सकता है। इसलिए गंदे कपड़े नहीं पहनना चाहिए।

2. दांत गंदे रखने वाले
जिन लोगों के दांत गंदे रहते हैं, देवी लक्ष्मी उन्हें भी छोड़ देती हैं।

लाइफ मैनेजमेंट
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से जिसके दांत गंदे होते हैं, उसकी हेल्थ भी ठीक नहीं रहती क्योंकि गंदे दांतों के कारण उन्हें पेट से संबंधित अनेक रोग हो सकते हैं। इसलिए गंदे दांत होने से व्यक्ति के आलसी व रोगी होने की संभावना सबसे अधिक रहती है।

3. ज्यादा भोजन करने वाला
ज्यादा खाना खाने वाले को भी देवी लक्ष्मी छोड़ देती हैं।

लाइफ मैनेजमेंट
जो लोग अधिक भोजन करते हैं, वो निश्चित तौर पर मोटे होते हैं। मोटा शरीर उन्हें परिश्रम करने से रोकता है, मोटा शरीर लोगों को अधिक आलसी बना देता है। देवी लक्ष्मी ऐसे लोगों के पास रहना पसंद करती हैं जो अपने परिश्रम के बल पर ही आगे बढ़ने की काबिलियत रखते हैं। इसलिए कहा गया है कि ज्यादा खाने वाले लोगों को देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं।

4. कठोर बोलने वाला
जो लोग दूसरों के साथ कठोर व्यवहार करते हैं, देवी लक्ष्मी ऐसे लोगों के पास भी नहीं ठहरतीं।

लाइफ मैनेजमेंट
जो लोग छोटी-छोटी बातों पर दूसरों पर चीखते-चिल्लाते हैं, उन्हें अपशब्द कहते हैं। ऐसे लोगों को भी देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं। जो लोग इस प्रकार का व्यवहार अपने जान-पहचान वाले या नौकर के साथ करते हैं उनका स्वभाव बहुत ही क्रूर होता है। निष्ठुर यानी कठोर बोलने वालों लोगों को देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं।


5. सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सोने वाले
सूर्योदय व सूर्यास्त के समय जो सोता है, देवी लक्ष्मी उसका त्याग कर देती है।

लाइफ मैनेजमेंट
सूर्योदय का समय व्यायाम व योग के लिए होता है, वहीं सूर्यास्त का समय काम करने के लिए निश्चित है। यदि इस समय कोई व्यक्ति सोता है तो वह निश्चित तौर पर गैर जिम्मेदार व आलसी होता है। ऐसे लोग अपने जीवन में कुछ नहीं कर पाते और बिना मेहनत के ही सब कुछ पाना चाहते हैं। देवी लक्ष्मी उसी पर प्रसन्न होती हैं जो परिश्रम करता है। इसीलिए कहा गया है कि सूर्योदय व सूर्यास्त के समय सोने वाले लोगों को देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम