बृहस्पति स्मृति: इन 3 चीजों का दान करने से दूर होती हैं परेशानियां और जीवन में बनी रहती है सुख-समृद्धि

Published : Feb 14, 2021, 11:38 AM IST
बृहस्पति स्मृति: इन 3 चीजों का दान करने से दूर होती हैं परेशानियां और जीवन में बनी रहती है सुख-समृद्धि

सार

आचार्य बृहस्पति देवताओं के गुरु माने जाते हैं। बृहस्पति स्मृति में 3 ऐसे दानों के बारे में बताया गया है, जिन्हें महादान कहा जाता है। इन 3 चीजों का दान करने से मनुष्य के सभी पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।

उज्जैन. आचार्य बृहस्पति देवताओं के गुरु माने जाते हैं। बृहस्पति स्मृति में 3 ऐसे दानों के बारे में बताया गया है, जिन्हें महादान कहा जाता है। इन 3 चीजों का दान करने से मनुष्य के सभी पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। दान को हिंदू धर्म में एक जरूरी कर्म माना गया है। जानिए बृहस्पति स्मृति में किन 3 चीजों के दान के बारे में बताया गया है…

श्लोक
त्रीणयाहूरतिदानानि गावः पृथ्वी सरस्वती
तारयन्ति हि दातारं सर्वपापादसंशयम

गोदान (गाय का दान)
गाय का दान करने से मनुष्य मनुष्य की अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। गाय दान करने से जाने-अनजाने में हुए पापों से भी मुक्ति मिल जाती है। साथ ही मनुष्य को स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

विद्यादान (विद्या का दान)
कई बार मनुष्य दान करने में असमर्थ होता है, ऐसे में विद्या का दान करना सबसे अच्छा माना जाता है। लोगों को ज्ञान, धर्म और विद्या की बातें बताने से मनुष्य पर भगवान की कृपा बनी रहती है। किसी जरूरतमंद विद्यार्थी की पढ़ाई से संबंधित मदद करने से भी विद्यादान का फल मिलता है।

भूदान (भूमि की दान)
किसी भी जरूरतमंद या मंदिर आदि पवित्र काम के लिए भूमि का दान करने पर शुभ फल प्राप्त होता है। भूमिदान करने वाले व्यक्ति के परिवार में किसी को भी रहने की जगह संबंधी परेशानी नहीं होती।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

शिवपुराण: जब घर आए कोई मेहमान तो उसे भोजन करवाते समय इन 4 बातों का ध्यान रखें

भगवान शिव के नटराज स्वरूप सहित ये 4 देव प्रतिमाएं घर में नहीं रखना चाहिए, जानिए क्यों?

ये 5 आदतें बन सकती हैं हमारे दुर्भाग्य का कारण, आज ही छोड़ दें इन्हें

इन 5 कामों से हमेशा नुकसान ही होता है, इसलिए इन्हें भूलकर भी न करें

इन 3 स्थिति में मनुष्य को धैर्य से काम लेना चाहिए, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है

धर्म ही नहीं विज्ञान भी कहता है दिन में सोने से होते है कई नुकसान

परंपरा: भोजन बनाते और करते समय सभी को ध्यान रखनी चाहिए ये 10 बातें

तीर्थ स्थल पर किया गया पाप कभी नष्ट नहीं होता, जानिए तीर्थ यात्रा से जुड़ी 5 बातें

जो व्यक्ति इन 5 में से कोई 1 भी काम करता है उसे अपमान का सामना करना पड़ता है

परंपरा: जब कोई व्यक्ति हमारे पैर छुए तब हमें क्या करना चाहिए?

शास्त्रों से जानिए मृत्यु से पहले के 8 लक्षण, क्या होता है मौत से पहले?

यमराज ने नचिकेता को बताए थे जन्म और मृत्यु से जुड़े कई रहस्य, जानिए कैसा है आत्मा का स्वरूप

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश