MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • भगवान शिव के नटराज स्वरूप सहित ये 4 देव प्रतिमाएं घर में नहीं रखना चाहिए, जानिए क्यों?

भगवान शिव के नटराज स्वरूप सहित ये 4 देव प्रतिमाएं घर में नहीं रखना चाहिए, जानिए क्यों?

उज्जैन.  घर में देवी-देवताओं की मूर्तियां रखने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। मान्यता है कि इस परंपरा से घर पर भगवान की विशेष कृपा रहती है और परिवार सुखी रहता है। इसीलिए सभी लोग अपने-अपने घर में प्रतिमाएं जरूर रखते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शास्त्रों में कुछ देवता ऐसे बताए गए हैं, जिनकी मूर्तियां घर में नहीं रखनी चाहिए। जानिए ये देवता कौन-कौन से हैं...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 23 2020, 12:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14

नटराज
कई लोग घर में सुंदरता की दृष्टि से नटराज की मूर्ति रखते हैं, क्योंकि ये बहुत ही आकर्षक होती है। नटराज की मूर्ति में शिवजी का रौद्र यानी क्रोधित रूप दिखाई देता है। शिवजी को क्रोधित स्वरूप घर में रखने से अशांति बढ़ती है। जो लोग शिवजी के क्रोधित स्वरूप के रोज दर्शन करते हैं, उनके स्वभाव में भी क्रोध बढ़ने लगता है।
 

24

भैरव महाराज
शिवपुराण के अनुसार भैरव भगवान शिवजी के ही अवतार हैं। शिवजी के अवतार होने के बावजूद घर में इनकी प्रतिमा रखना अशुभ माना जाता है। भैरव भगवान की मूर्ति खुले स्थान स्थापित की जाती है। ये तंत्र के देवता हैं। इनकी पूजा खासतौर पर तंत्र कर्म के लिए की जाती है। तंत्र कर्म घर के बाहर ही किए जाते हैं। इसीलिए घर में भैरव महाराज की स्थापना नहीं की जाती है।
 

34

राहु-केतु
राहु-केतु छाया ग्रह हैं। ये असुर थे और इन्होंने देवताओं के साथ अमृत पान किया था। इस कारण ये अमर हो गए। राहु सिर है और केतु उसका धड़। राहु ने भगवान विष्णु की भक्ति की, जिससे ये भी देवताओं की श्रेणी में आ गया। ये दोनों ही ग्रह क्रूर माने गए हैं। इनकी पूजा घर से बाहर करना ज्यादा शुभ रहता है। इसीलिए इनकी मूर्तियां घर में स्थापित नहीं की जाती हैं।

44

शनिदेव
ज्योतिष में शनि को न्यायाधीश और क्रूर ग्रह कहा गया है। यही ग्रह हमारे कर्मों का फल प्रदान करता है। सूर्य पुत्र शनि देव क्रूर ग्रह है, इस कारण इनकी मूर्ति घर में रखना अशुभ माना जाता है। इनकी पूजा घर के बाहर किसी मंदिर में ही करना चाहिए, इनकी मूर्ति घर में लाने से बचना चाहिए।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved