Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Religion Jan 11 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
2026 में 4 ग्रहण का संयोग
साल 2026 में 2 चंद्र व 2 सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। कहा जा रहा है कि इस बार होली पर चंद्र ग्रहण होगा, जिसे लेकर लोगों के मन में उत्सुकता है। जानें ग्रहण से जुड़ी रोचक बातें…
Image credits: Getty
Hindi
2 दिन रहेगी फाल्गुन पूर्णिमा
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है। इस बार ये पूर्णिमा तिथि 2 दिन रहेगी, 2 और 3 मार्च को। पहले दिन व्रत किया जाएगा और दूसरे दिन स्नान-दान।
Image credits: Getty
Hindi
3 मार्च को होगा चंद्र ग्रहण
फाल्गुन पूर्णिमा होने से 2 मार्च, सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा और 3 मार्च, मंगलवार को होली उत्सव मनाया जाएगा। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण का संयोग भी बन रहा है।
Image credits: Getty
Hindi
भारत में दिखेगा ये चंद्र ग्रहण
3 मार्च, मंगलवार को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में ग्रस्तोदित खंड चंद्र ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। भारत के साथ-साथ ये ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।
Image credits: Getty
Hindi
ये रहेगा ग्रहण का समय
भारतीय समय के अनुसार 3 मार्च को चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 6 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा। इसका सूतक 9 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
क्या भारत में रहेगा सूतक?
चूंकि 3 मार्च को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक भी माना जाएगा। ये साल 2026 में होने वाले 4 ग्रहण में एकमात्र होगा जो भारत में दिखाई देगा।