पत्नी का गुस्सा कैसे करें शांत? यहां जानें अचूक उपाय
Religion Jan 11 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
बाबा बागेश्वर के पास है दिव्य शक्ति
कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बाबा बागेश्वर के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि बाबा बागेश्वर के पास दिव्य शक्ति है जिससे वे भूत, भविष्य, वर्तमान के बारे में जान लेते हैं।
Image credits: facebook
Hindi
वायरल होते हैं उनके वीडियो
बाबा बागेश्वर के अनेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में वे लाइफ मैनेजमेंट के टिप्स भी बताते हैं जिसने हमारी समस्या आसानी से दूर हो सकती है।
Image credits: facebook
Hindi
क्या है परेशानी की मुख्य वजह?
बागेश्वर बाबा का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें वे बता रहे हैं कि वर्तमान में परेशानी की सबसे बड़ी वजह क्रोध है। इसी के कारण परिवारों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं।
Image credits: Getty
Hindi
पत्नी गुस्सैल हो तो क्या करें?
बागेश्वर ने बताया कि वर्तमान में लोग अपनी पत्नी के गुस्से से ज्यादा प्रताड़ित हैं। पत्नी को जब क्रोध आता है तो वह कुछ भी बोल देती हैं। पति भी इसका उत्तर देकर विवाद बढ़ा देते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
कैसे करें पत्नी का गुस्सा शांत?
बाबा बागेश्वर के अनुसार जब भी पत्नी को गुस्सा आए तो पति को शांति हो जाना चाहिए और सोच-समझकर बोलना चाहिए। ऐसा करने से कुछ ही देर में पत्नी का गुस्सा शांत हो जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
गृहस्थी में बनी रहेगी मिठास
बाबा बागेश्वर की मानें तो पत्नी क्रोध करे और पति शांत रहे तो ऐसा विवाद जल्दी ही खत्म हो जाता है और गृहस्थी में मिठास बनी रहती है। यही वैवाहिक जीवन में सुखी रहने का उपाय है।