Makar Sankranti पर कौन-से 5 काम भूलकर न करें? वरना होगा अपशकुन
Religion Jan 11 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कब है मकर संक्रांति 2026?
हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन 5 काम भूलकर भी न करें। ऐसा करने से आपके जीवन में परेशानी आ सकती है। जानें कौन-से हैं ये 5 काम…
Image credits: Getty
Hindi
भिक्षुक को खाली हाथ न लौटाएं
मकर संक्रांति पर अगर कोई भिक्षुक भोजन या अन्य किसी इच्छा से आपके पास आए तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। अपनी क्षमता के अनुसार उसे कुछ न कुछ जरूर देना चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
ब्रह्मचर्य का पालन करें
मकर संक्रांति पर ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करना चाहिए। सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि मन से भी। इस दिन पति-पत्नी को संयम पूर्वक रहना चाहिए। ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है।
Image credits: Getty
Hindi
किसी पर क्रोध न करें
मकर संक्रांति पर क्रोध करना अशुभ माना जाता है। अगर इस दिन किसी से कोई गलती हो भी जाए तो उसे क्षमा कर दें। इस दिन क्रोध करके किसी का दिल भूलकर भी न दुखाएं।
Image credits: Getty
Hindi
नशा भूलकर भी न करें
मकर संक्रांति का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है और इसे पवित्र तिथि माना गया है। इसलिए इस दिन भूलकर भी नशा आदि न करें। ऐसा करने से बुरे परिणाम मिलते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
तामसिक भोजन न करें
मकर संक्रांति पर तामसिक भोजन भी नहीं करना चाहिए जैसे नॉनवेज आदि। साथ ही लहसुन-प्याज और गरम मसालों आदि का उपयोग भी इस दिन किसी भी रूप में न करें।