भारत में यहां है कौरवों के मामा शकुनि का मंदिर, यहां क्यों आते हैं लोग?... कारण जान चौंक जाएंगे आप भी

Published : Dec 29, 2021, 06:43 PM IST
भारत में यहां है कौरवों के मामा शकुनि का मंदिर, यहां क्यों आते हैं लोग?... कारण जान चौंक जाएंगे आप भी

सार

भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। यहां हर कदम पर किसी न किसी देवी-देवता का मंदिर मिल ही जाता है। यहां के कुछ मंदिर तो अति प्राचीन हैं और कुछ अपनी विशेषता के लिए जाने जाते हैं। कुछ मंदिरों से ज्योतिषीय पक्ष भी जुड़े हैं।

उज्जैन. हमारे देश में कुछ मंदिर ऐसे भी हैं जो आश्चर्य का केंद्र हैं, क्योंकि ये मंदिर किसी देवी-देवता का नहीं बल्कि राक्षसों या राक्षस प्रवृत्ति के लोगों के हैं। लेकिन फिर भी लोग यहां श्रृद्धा से सिर झुकाते हैं और परंपराओं का पालन भी करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही मंदिरों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं…

 

शकुनि का मंदिर (Shakuni Temple, Kerala)
महाभारत युद्ध के प्रमुख कारणों में से एक शकुनि को कौन नहीं जानता। ये गांधार देश के राजा और कौरवों के मामा थे। आज भी शकुनि को एक खलनायक के तौर पर देखा जाता है, लेकिन केरल के कोल्लम जिले में इनका मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में लोग तांत्रिक क्रियाओं के लिए आते हैं।

दुर्योधन मंदिर (Duryodhana Temple, Kerala)
केरल के कोल्लम जिले में ही दुर्योधन का भी मंदिर बना हुआ है। ये मंदिर शकुनि के मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। कुरु वंश में जन्म लेने वाले दुर्योधन में राक्षसी प्रवृत्ति थी, लेकिन फिर भी उसका पूजन किया जाता है। इसके अलावा उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भी दुर्योधन का एक मंदिर है।

पूतना मंदिर (Putna Mandir, Gokul)
श्रीमद्भागवत के अनुसार, पूतना एक राक्षसी थी। जब भगवान विष्णु ने कृष्ण रूप में जन्म लिया था, तब कंस ने उन्हें मारने के लिए पूतना को भेजा था। पूतना ने मां के रूप में श्रीकृष्ण को दूध पिलाने के बहाने जहर पिलाने का प्रयास किया था, लेकिन श्रीकृष्ण ने उनका वध कर दिया। गोकुल में आज भी पूतना का एक मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में पूतना की लेटी हुई मूर्ति है, जिस पर कृष्ण छाती पर बैठकर दूध पीते दिखाई देते हैं।

हिडिंबा मंदिर (Hidimba Temple, Manali)
महाभारत के अनुसार, हिडिंबा महाशक्तिशाली भीम की पत्नी थीं और वो एक राक्षसी थीं। हालांकि उन्होंने राक्षसी होते हुए भी धर्म का साथ दिया था। घटोत्कच हिडिंबा का ही पुत्र था। हिमाचल के मनाली में हिडिंबा का एक मंदिर बना हुआ है और नियमित रूप से उनकी पूजा की जाती है।


ये भी पढ़ें...

भगवान विष्णु की इस प्रतिमा को बनने हैं लगे हैं 24 साल, कहां स्थित है जानकर रह जाएंगे हैरान
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश