Pongal 2022: 14 जनवरी को मनाया जाएगा पोंगल, ये है दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

Published : Jan 09, 2022, 05:03 PM ISTUpdated : Jan 10, 2022, 03:43 PM IST
Pongal 2022: 14 जनवरी को मनाया जाएगा पोंगल, ये है दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

सार

पूरे भारत में मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) का पर्व अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। गुजरात में इसे उत्तरायण कहते हैं और दक्षिण में पोंगल (Pongal 2022)। पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख त्योहार है और यहां पर इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। पोंगल चार दिनों तक चलता है।

उज्जैन. पोंगल के त्योहार को नव वर्ष के शुभारंभ के तौर मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में पहला दिन भोगी पोंगल के रूप में मनाया जाता है। भोगी पोंगल के दिन देवराज इंद्र को समर्पित होता है और इस दिन उनकी पूजा होती है। अच्छी बारिश और अच्छी फसल की कामना के लिए देवराज इंद्र से प्रार्थना की जाती है। दूसरे दिन सूर्य के उत्तरायण होने के बाद सूर्य पोंगल, तीसरे दिन मात्तु पोंगल और चौथे दिन कन्या पोंगल मनाया जाता है।

पोंगल (Pongal 2022) शुभ मुहूर्त 
14 जनवरी 2022 को पोंगल का पहला दिन होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पहले दिन पोंगल की पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर है।

पोंगल से जुड़ी खास बातें… 
- पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख त्योहार होता है। पोंगल का त्योहार मूल रूप से कृषि से संबंधित पर्व होता है। 
- तमिल कैलेंडर के अनुसार जब सूर्य 14 या 15 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब यह नववर्ष की पहली तारीख होती है। 
- पोंगल पर तमिलनाडु में गन्ने और धान की फसले तैयार हो जाती है, जिसे किसान देखकर बहुत प्रसन्न होते हैं। 
- किसान अपनी फसलों के तैयार होने की खुशी में प्रकृति का आभार प्रगट करने के लिए हर साल मकर संक्रांति के दिन से इंद्रदेव, सूर्यदेव और पशुधन की पूजा करते हैं। पोंगल पर घरों की विशेष रूप से साफ-सफाई और सजावट की जाती है।
- मकर संक्रांति पर मनाया जाने वाला पोंगल तमिलनाडु में बहुत ही जोश और उमंग के साथ मनाया जाता है। पोंगल का त्योहार चार दिनों तक चलता है। 
- पहले दिन को भोगी पोंगल कहा जाता है, दूसरे दिन को सूर्य पोंगल, तीसरे दिन को मट्टू पोंगल के तौर पर और चौथे दिन कन्नम पोंगल मनाया जाता है। 
- चार दिनों तक चलने वाले पोंगल पर्व पर हर दिन अलग-अलग तरीके से मनाएं जाने की परंपरा निभाई जाती है।
 

ये खबरें भी पढ़ें...

Lohri 2022: लोहड़ी पर जरूर याद किया जाता है इस पंजाबी योद्धा को, इनके बिना अधूरा होता है ये उत्सव


Lohri 2022: 13 जनवरी को मनाया जाएगा लोहड़ी पर्व, ये है हंसने-गाने और खुशियां बांटने का उत्सव

Makar Sankranti पर 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, शनि की राशि में बनेगा सूर्य और बुध का शुभ योग

Makar Sankranti को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए कब मनाया जाएगा ये पर्व 14 या 15 जनवरी को?

Makar Sankranti 2022: 3 शुभ योगों में मनाया जाएगा मकर संक्रांति उत्सव, इस पर्व से शुरू होगा देवताओं का दिन

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम