Putrada Ekadashi 2022: 13 जनवरी को गुरुवार और एकादशी का शुभ योग, भगवान विष्णु के साथ करें सूर्यदेव की भी पूजा

इस बार 13 जनवरी, गुरुवार को पौष महीने के शुक्लपक्ष की एकादशी है। इसे पवित्रा और पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi 2022) कहा जाता है। इस तिथि पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा की परंपरा है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 11, 2022 12:59 PM IST

उज्जैन. पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi 2022) गुरुवार को होने से इस दिन भगवान विष्णु की पूजा से मिलने वाला शुभ फल और बढ़ जाएगा। पौष और खरमास होने से सूर्य देव की पूजा भी खासतौर से करनी चाहिए। इस दिन व्रत-पूजा से संतान की इच्छा रखने वाले लोगों की मनोकामना पूरी होती है।

पानी में तिल मिलाकर नहाने की परंपरा
पौष महीने में आने वाली पुत्रदा एकादशी पर पानी में गंगाजल और तिल मिलाकर नहाने की परंपरा है। ऐसा करने से जाने-अनजाने में हुए हर तरह के पाप और दोष खत्म हो जाते हैं। इस एकादशी पर तिल खाएं और इनका दान भी देना चाहिए। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा के दौरान शंख से अभिषेक करने का विधान बताया गया है। साथ ही इसके बाद तुलसी पत्र चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से महापूजा का फल मिलता है।

पौष महीने में भगवान विष्णु और सूर्य पूजा का महत्व
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि हिंदू कैलेंडर के पौष महीने के देवता भगवान विष्णु और सूर्य हैं। इस महीने में भगवान सूर्य के भग रूप की पूजा करनी चाहिए। इससे सेहत अच्छी रहती है और उम्र भी बढ़ती है। खगोलीय नजरिये से देखा जाए तो इस महीने में सूर्य की रोशनी धरती के उत्तरी गोलार्द्ध पर ज्यादा देर तक रहती है। इसलिए इन दिनों सूर्य पूजा का बहुत महत्व है। पौष महीने में भगवान विष्णु के नारायण रूप की पूजा का विधान ग्रंथों में बताया गया है। ये रूप इंसानों को अच्छे कर्म की सीख देता है। भगवान राम और श्रीकृष्ण भी नारायण रूप के अवतार थे। इसलिए पौष महीने में पड़ने वाली पुत्रदा एकादशी का व्रत खास माना जाता है।

इस दिन क्या काम करें...
1.
इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर तीर्थ स्नान और उगते सूरज की पूजा करनी चाहिए।
2. शालग्राम और तुलसी पूजा के साथ तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना चाहिए।
3. पीपल में भगवान विष्णु का निवास होता है। इसलिए सुबह जल्दी पीपल पूजा भी करें।
4. केले के पेड़ की पूजा करें। ऐसा करने से भी भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
5. जरुरतमंद लोगों को तिल, गुड़ और गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए।

 

ये खबरें भी पढ़ें...

Makar Sankranti 2022: 14 और 15 जनवरी को करें ये उपाय, मिलेंगे शुभ फल और दूर होंगी परेशानियां


Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर इतने साल बाद बनेगा सूर्य-शनि का दुर्लभ योग, इन 3 राशियों को होगा फायदा

Makar Sankranti पर 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, शनि की राशि में बनेगा सूर्य और बुध का शुभ योग

Makar Sankranti को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए कब मनाया जाएगा ये पर्व 14 या 15 जनवरी को?

Makar Sankranti 2022: 3 शुभ योगों में मनाया जाएगा मकर संक्रांति उत्सव, इस पर्व से शुरू होगा देवताओं का दिन

Share this article
click me!