18 और 19 दिसंबर को रहेगी अगहन मास की पूर्णिमा, दोनों दिन मनाए जाएंगे उत्सव, 20 से शुरू होगा पौष मास

Published : Dec 15, 2021, 11:18 AM IST
18 और 19 दिसंबर को रहेगी अगहन मास की पूर्णिमा, दोनों दिन मनाए जाएंगे उत्सव, 20 से शुरू होगा पौष मास

सार

16 दिसंबर, गुरुवार को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। ग्रंथों में इसे धनु संक्रांति कहा गया है। इस पर्व पर सूर्य पूजा के साथ ही तीर्थ स्नान और दान की परंपरा है। सूर्य के धनु राशि में आ जाने पर इस दिन से खरमास (Khar Maas 2021) शुरू हो जाएगा। इसे धनुर्मास भी कहा जाता है।  

उज्जैन. खर मास में मांगलिक कामों की मनाही रहती है। इसके बाद 18 और 19 दिसंबर को पूर्णिमा तिथि रहेगी। दोनों तिथियों का अलग-अलग महत्व रहेगा। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार इस सप्ताह के आखिरी में भगवान दत्तात्रेय (Dattatreya Jayanti 2021) का प्राकट्य दिवस मनाया जाएगा। शनिवार को सूर्योदय के बाद पूर्णिमा तिथि शुरू होगी जो कि रविवार को सुबह तकरीबन 10 बजे तक रहेगी। इसलिए दत्त जयंती 18 को और स्नान-दान का पर्व कहलाने वाली अगहन पूर्णिमा (Aghan Purnima 2021) 19 दिसंबर को मनाई जाएगी।

धनु संक्रांति (16 दिसंबर, गुरुवार)
इस दिन सूर्य के धनु राशि में आने से संक्रांति पर्व मनाया जाएगा। उगते हुए सूरज को जल चढ़ाकर पूजा की जाएगी। इस पर्व पर किए गए स्नान-दान का कई गुना पुण्य फल मिलता है। ग्रंथों के मुताबिक इस दिन किए गए श्राद्ध से पितरों को संतुष्टि मिलती है।

दत्तात्रेय जयंती (18 दिसंबर, शनिवार)
अगहन महीने की पूर्णिमा पर भगवान दत्तात्रेय का प्राकट्य दिवस (Dattatreya Jayanti 2021) मनाया जाता है। इस दिन सूर्योदय के बाद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होने से शनिवार को दत्तात्रेय जयंती पर्व मनाया जाएगा। भगवान दत्तात्रेय में त्रिदेवों का अंश है। इसलिए इनकी पूजा से भगवान विष्णु, शिवजी और ब्रह्माजी भी प्रसन्न होते हैं।

अगहन पूर्णिमा (19 दिसंबर, रविवार)
इस दिन अगहन महीने (Aghan Purnima 2021) के शुक्लपक्ष का आखिरी दिन रहेगा। सूर्योदय के वक्त पूर्णिमा तिथि होने से इसी दिन स्नान-दान और पितरों के लिए श्राद्ध किया जाएगा। स्कंद और पद्म पुराण में कहा गया है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर किए गए तीर्थ स्नान, दान और पितृ कर्म से मिलने वाला पुण्य कभी खत्म नहीं होता है।

 

ये खबरें भी पढ़ें

खर मास में करें सूर्यदेव और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, इन मंत्रों के जाप से मिलेंगे शुभ फल


दिन के अनुसार रोज करें ये आसान उपाय, मिलेंगे ग्रहों के शुभ फल और बनेंगे धन लाभ के योग

16 दिसंबर से 14 जनवरी 2021 तक का समय है बहुत खास, ये उपाय कर सकते हैं आपकी परेशानियां दूर

बुध के राशि परिवर्तन से इन 4 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिए किस राशि पर कैसा होगा असर

धनु से निकलकर मकर राशि में आया शुक्र, किसकी चमकेगी किस्मत और किन राशियों की बढ़ेगी परेशानी, जानिए

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम