धर्म ग्रंथों के अनुसार जब सूर्य गुरु की राशि धनु या मीन में होता है तो इस समय को खर मास (Khar maas 2021) कहते हैं। इस मास से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं प्रचलित हैं। इस बार 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खर मास शुरू हो जाएगा, जो 14 जनवरी तक रहेगा।

उज्जैन. 16 दिसंबर से 14 जनवरी 2021 तक खर मास (Khar maas 2021) के दौरान विवाह आदि सभी शुभ कार्य निषेध रहेंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, खर मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। साथ ही इस महीने में दान करने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ये दान अगर राशि अनुसार किया जाए तो और भी अधिक शुभ माना जाता है। खर मास में जब भी आपकी इच्छा हो इन चीजों का दान किया जा सकता है। इससे परिवार में तो खुशहाली बनी ही रहती है, साथ ही परेशानियां भी कम होती हैं। आगे जानिए राशि अनुसार, किन चाजों का दान करें… 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि- इन लोगों को तिल का दान करना चाहिए। इसके अलावा कंबल या मच्छरदानी का दान भी इस राशि के लोग कर सकते हैं।
वृष राशि- इस राशि के लोग खर मास में वस्त्रों का और अनाज का दान कर सकते हैं। इससे इनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
मिथुन राशि- इस राशि के लोग जरूरतमंद लोगों को हरे मूंग का दान करें। किसी गौशाला में घास का दान करें तो शुभ रहेगा।
कर्क राशि- इस राशि के लोग फलों का और शहद का दान कर सकते हैं। साथ ही जरूरतमंदों को भोजन का दान भी करें।
सिंह राशि- इस राशि के लोगों के लिए गुड़ और चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा। संभव हो तो गेहूं का दान भी करें।
कन्या राशि- धनु संक्रांति पर गरीबों बच्चों को शिक्षा से संबंधित चीजों जैसे- कॉपी, किताब, पैन आदि का दान करना चाहिए।
तुला राशि- ये लोग दूध का दान कर सकते हैं। चावल का दान किसी मंदिर में करें। इससे इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
वृश्चिक राशि- इस राशि के लोग दूध, दही से बनी चीजें गरीब बच्चों को खिलाएं तो इन्हें पुण्य फलों की प्राप्ति होगी।
धनु राशि- इस राशि के लोग गौशाला में घास और धन का दान करें। हल्दी का दान करना भी शुभ रहेगा।
मकर राशि- ये लोग गरीबों को उड़द की दाल और सरसों के तेल का दान करें। इससे इनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
कुंभ राशि- इस राशि के लोग काले तिल और तेल का दान किसी मंदिर में करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा इन पर बनी रहेगी।
मीन राशि- ये लोग चने की दाल, हल्दी और पीले वस्त्रों का दान किसी ब्राह्मण को करें। इससे शुभ फल मिलेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें


बुध के राशि परिवर्तन से इन 4 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिए किस राशि पर कैसा होगा असर

धनु से निकलकर मकर राशि में आया शुक्र, किसकी चमकेगी किस्मत और किन राशियों की बढ़ेगी परेशानी, जानिए

30 दिसंबर तक मकर राशि में रहेगी शुक्र-शनि की जोड़ी, इन 4 राशि वालों को होगा फायदा

घर के मंदिर में ध्यान रखें ये बातें, कैसी मूर्ति की करें पूजा और किस तरह की मूर्तियां रखने से बचें

घर में हो वास्तु दोष तो भी करियर में आती है बाधाएं, ध्यान रखें ये वास्तु टिप्स