सपने में सुंदर स्त्री गले लगाए तो क्या हो सकता है इसका अर्थ, जानें महिलाओं से जुड़े 10 सपने और उनके संकेत

Published : Jan 17, 2021, 01:36 PM IST
सपने में सुंदर स्त्री गले लगाए तो क्या हो सकता है इसका अर्थ, जानें महिलाओं से जुड़े 10 सपने और उनके संकेत

सार

सपनों की एक अपनी अलग ही दुनिया है। ज्योतिष शास्त्र में सपनों को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं जिसके अनुसार सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताते हैं।

उज्जैन. कुछ सपने शुभ फल प्रदान करते हैं तो कुछ अशुभ। सपनों में महिलाओं के विभिन्न अवस्थाओं में दिखने के भी कई फल हमें प्राप्त होते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बता रहे हैं।

1. यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी युवती को कर्णफूल पहने देखे तो उसे कोई शुभ समाचार मिलता है या सफेद कपड़े पहने किसी औरत को घूंघट निकालते देखे तो उसका दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होता है।
2. यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी बुरका पहने औरत को देखे तो उसका मित्र उससे विश्वासघात करता है। कोई व्यक्ति यदि सपने किसी स्त्री का चुंबन ले या उसके साथ संसर्ग करें तो उसे अचानक बहुत से धन की प्राप्ति होती है।
3. अगर कोई व्यक्ति सपने में स्त्री को चौपड़ खेलते हुए देखता है तो उसे राज्य व सम्मान की प्राप्ति होती है और उसकी धन-संपत्ति बढ़ती है।
4. जिस पुरुष को सपने में गौरे रंग की सुंदर स्त्री आलिंगन करती है तो वह शीघ्र ही धनवान हो जाता है। जो पुरुष सपने में अपनी प्रेमिका का त्याग करता है उसे विरासत में अतुल्य धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।
5. यदि किसी व्यक्ति को सपने में परियों का दर्शन हो तो उसे अतुल्य धन की प्राप्ति होती है, यहां तक कि यदि वह भिखारी भी हो तो भी मालामाल हो जाता है।
6. यदि कोई व्यक्ति सपने में अपनी प्रेमिका के साथ यात्रा करता है तो उसका दांपत्य जीवन अत्यंत सुखद व्यतीत होता है।
7. जब कोई व्यक्ति सपने में किसी सजी-धजी दुल्हन को देखता है तो उसे सुख की प्राप्ति होती है लेकिन दुल्हन रोती हुई दिखे तो उसका अपने सास-ससुर से झगड़ा होता है।
8. जब कोई युवक सपने में किसी सजी हुई युवती को सहेलियों के साथ अपनी ओर फूलों का हार लाते हुए देखता है तो उसे व्यवसाय में सफलता मिलती है।
9. यदि कोई अविवाहित पुरुष सपने में अपनी प्रेमिका को हीरा अथवा हीरे से जड़ा आभूषण भेंट करता है तो उसका दांपत्य जीवन नरक के समान हो जाता है।
10. जब कोई पुरुष अपनी पत्नी या प्रेमिका को किसी अन्य पुरुष के साथ भागता हुआ देखता है तो उसकी पत्नी या प्रेमिका उससे संबंध तोड़कर किसी धनी व्यक्ति से संबंध जोड़ लेती हैं।

स्वप्न ज्योतिष के बारे में ये भी पढ़ें

ये हैं वो 10 संकेत और सपने जो बताते हैं आपको हो सकता है पैसों का फायदा

स्वप्न ज्योतिष: ये 10 सपने आएं तो समझिए हो सकता है पैसों का नुकसान

ये हैं वो 20 सपने जो सबसे ज्यादा देखे जाते हैं, जानिए क्या है इनके अच्छे और बुरे संकेत

अगर आपको भी आते हैं ऐसे सपने तो जल्दी बन सकते हैं आपकी शादी के योग

ये 8 सपने आएं तो समझ लीजिए आपके साथ हो सकता है कुछ बुरा

स्वप्न ज्योतिष: अगर बार-बार मरे हुए लोगों या श्मशान से जुड़े सपने आते हैं तो आपके साथ कुछ बुरा हो सकता है

10 ऐसे सपने, जिन्हें देखने वालों को करना पड़ता है परेशानियों का सामना

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम