ये 8 सपने आएं तो समझ लीजिए आपके साथ हो सकता है कुछ बुरा
उज्जैन. स्वप्न ज्योतिष के अनुसार, जब हम गहरी नींद में होते हैं तो सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से ही सचेत करते हैं। कुछ सपने शुभ संकेत देत हैं तो कुछ अशुभ घटनाओं के बारे में इशारा करते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, स्वप्न ज्योतिष में सपनों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बता रहे हैं जो हमें भविष्य में होने वाली अशुभ घटनाओं के बारे में पहले से ही सचेत करते हैं-

1. सपने में स्वयं को यात्रा पर जाते हुए देखें तो आपके साथ कुछ बुरा होने की संभावना बढ़ जाती है।
2. सपने में शरीर का कोई अंग कटा हुआ दिखे तो निकट भविष्य में आपके किसी परिजन की मृत्यु हो सकती है।
3. अगर कोई महिला सपने में खुद को गंजा देखे तो उसे गरीबी का सामना करना पड़ सकता है।
4. कोई बिजनेसमैन सपने में स्वयं को दिवालिया घोषित कर दे तो शीघ्र ही उसका बिजनेस चौपट हो सकता है।
5. सपने में आपके पीछे सांड भाग रहा हो तो समझना चाहिए आपको बहुत ही जल्दी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
6. जो व्यक्ति सपने में ताबूत देखता है, भविष्य में उसके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है।
7. जो व्यक्ति खुद को सपने में निर्वस्त्र देखता है, उसे अपमान और बिजनेस में हानि आदि का सामना करना पड़ सकता है।
8. जो सपने में खुद को हंसता या नाचता हुआ देखता है वह किसी कानूनी मामले में फंस सकता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।