घर में ये 6 चीजें सही जगह पर रखी हो तो दूर होते हैं वास्तु दोष और मिलता है भाग्य का साथ

Published : Apr 19, 2020, 10:42 AM IST
घर में ये 6 चीजें सही जगह पर रखी हो तो दूर होते हैं वास्तु दोष और मिलता है भाग्य का साथ

सार

घर में अनेक चीजें रखी होती है। इन सभी वस्तुओं की शुभ-अशुभ दिशाएं बताई गई हैं।

उज्जैन. चीजें सही दिशा में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और हमें भाग्य का साथ मिल सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए घर में रखी खास चीजों के लिए सही दिशा कौन सी होती है...

1. घर में तुलसी लगाने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। मान्यता है कि अगर घर में तुलसी होती है तो देवी-देवताओं की विशेष कृपा मिलती है। ये पौधा अगर सही दिशा में न रखा जाए तो शुभ फल नहीं मिल पाते हैं। घर की छत पर या आंगन की उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी के पौधे लगा सकते हैं।

2. अगर घर में भगवान श्रीगणेश की मूर्ति या तस्वीर हैं तो इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। घर में गणेश की सिंदूरी फोटो लगाएंगे तो शुभ फल मिल सकते हैं। ये फोटो उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाएं।

3. दीपक और धूप जैसी पूजन सामग्री को घर के आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ये दिशा अग्नि से संबंधित चीजों के लिए शुभ रहती है।

4. सात घोड़े के रथ पर सवार सूर्यदेव की फोटो पूर्व दिशा में लगाएं। रोज सुबह इस फोटो के दर्शन करें। आप चाहें तो सिर्फ सात घोड़ों की तस्वीर भी लगा सकते हैं। ये फोटो भी पूर्व दिशा में ही लगाएं। इससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है।

5. घर के हॉल में या बैठक वाले कमरे में पहाड़ या उड़ते पक्षियों की तस्‍वीर लगाएं। इसके अलावा वहां भगवान श्रीकृष्‍ण की बाल लीलाओं वाली तस्वीर भी लगाई जा सकती है।

6. बेडरूम में राधा-कृष्ण की फोटो लगानी चाहिए। अगर महिला गर्भवती है तो कमरे में बाल गोपाल की फोटो लगानी चाहिए।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम