घर में स्थापित कर रहे हैं गणेशजी तो ये 10 काम करने से बचें

Published : Sep 01, 2019, 02:49 PM IST
घर में स्थापित कर रहे हैं गणेशजी तो ये 10 काम करने से बचें

सार

इस बार 2 सितंबर से गणेश उत्सव शुरू हो रहा है।

उज्जैन. इन दिनों में गणेशजी की प्रतिमा घर में स्थापित की जाती है और विशेष पूजा की जाती है। अगर आप भी अपने घर में गणेशजी की मूर्ति स्थापित करते हैं तो यहां जानिए 10 ऐसे काम, जिनसे बचना चाहिए। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार गणेशजी पूजा करने वाले भक्तों को अशुभ कामों से बचना चाहिए-

1. गणेशजी प्रथम पूज्य देव हैं। घर में गणेशजी हैं तो सुबह-शाम खाना बनाने के बाद सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं। इसके बाद ही खुद खाना ग्रहण करें।

2. घर में क्लेश न करें। भगवान ऐसे घर में निवास नहीं करते हैं, जहां अशांति रहती है। गणेश उत्सव के दौरान के घर में प्रेम और शांति बनाए रखें।

3. शास्त्रों के अनुसार गणेशजी की पूजा में तुलसी के पत्ते वर्जित किए गए हैं। इसीलिए गणेश पूजा में तुलसी का उपयोग न करें।

4. गणेशजी के भक्तों को तामसिक भोजन से बचना चाहिए। मांसाहार न करें। किसी भी प्रकार का नशा न करें।

5. जो लोग गणेशजी की कृपा पाना चाहते हैं, उन्हें अपने माता-पिता का हमेशा सम्मान करना चाहिए। भूलकर भी अपने माता-पिता या अन्य बड़े लोगों का अपमान न करें, वरना सारी पूजा-पाठ बेकार हो सकती है।

6. रोज सुबह देर तक सोने से बचें। सूर्योदय के समय बिस्तर छोड़ दें। जल्दी स्नान के बाद गणेशजी की पूजा करें।

7. किसी भी काम में आलस्य न करें। दूसरों के धन को हड़पने की कोशिश न करें।

8. किसी भी प्रकार के अधार्मिक काम में न फंसे। गलत काम करने वाले लोगों से दूर रहें।

9. शाम के समय सोने से बचना चाहिए। ये समय पूजा-पाठ का रहता है, इसीलिए इस समय न सोएं।

10. गणेशजी की पीठ के दर्शन करने की गलती न करें। शास्त्रों के अनुसार गणपति की पीठ के दर्शन करने से दरिद्रता बढ़ती है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को यहां से भेजें हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश